बाजार में कंसोलिडेशन का मूड, L&T Tech, आरबीएल बैंक, सिंजीन, Sansera इंजीनियरिंग में कम समय में मिलेगा ज्यादा मुनाफा

L&T Tech Services पर मानस जायसवाल ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अगस्त की एक्सपायरी वाली 4350 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 153 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 250 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 90 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड Aug 08, 2023 पर 11:49 AM
Sansera Engineering पर नरेंद्र सोलंकी ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 945 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    शेयर बाजार में दो दिनों की लगातर तेजी के बाद कंसोलिडेशन का मूड नजर आ रहा है। निफ्टी 19600 के करीब दिखाई दे रहा है। सेंसेक्स भी फ्लैट कारोबार कर रहा है। लेकिन मिडकैप इंडेक्स चौथाई परसेंट ऊपर निकलता हुआ दिखाई दिया। SBI, कोटक की अगुवाई में बैंक निफ्टी में भी रिकवरी दिख रही है। ऐसे बाजार में कमाई के लिए मानस जायसवाल ने एलएंडटी पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि राजेश पालवीय ने आरबीएल बैंक पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा कविता जैन ने सिंजीन पर दांव लगाया। जबकि नरेंद्र सोलंकी ने संसेरा इंजीनियरिंग पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

    चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः L&T Tech Services

    मानस जायसवाल ने L&T Tech Services के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अगस्त की एक्सपायरी वाली 4350 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 153 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 250 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 90 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः RBL Bank Future


    राजेश पालवीय ने RBL Bank पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि RBL Bank में 221 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 230 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 216 रुपये पर लगाएं।

    GODREJ CONSUMER का मुनाफा घटा, ब्रोकरेज फर्मों से जानें स्टॉक को खरीदें या बेचें

    चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः Syngene

    कविता जैन ने Syngene पर खरीदारी करने को कहा है। उन्होंने कहा कि Syngene में 839 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 875/890 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 830 रुपये पर लगाएं।

    चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः Sansera Engineering

    नरेंद्र सोलंकी ने मिडकैप सेगमेंट से Sansera Engineering का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Sansera Engineering के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 945 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर स्टॉक पर 1125 रुपये का टारगेट देखने को मिल सकता है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।