Adani Ports Q3 Result: दिसंबर तिमाही में मुनाफे में 16% की गिरावट, 1,316 करोड़ रुपये पर आया

दिसंबर तिमाही में कंपनी के नेट प्रॉफिट में 16.04 फीसदी की गिरावट आई है और यह 1315.54 करोड़ रुपये पर आ गया है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी को 1567.01 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। वहीं, ऑपरेशन से होने वाला रेवेन्यू 17.53 फीसदी बढ़ा है

अपडेटेड Feb 07, 2023 पर 2:50 PM
अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन ने आज 7 फरवरी को वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है।

Adani Ports Q3 Result: अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन ने आज 7 फरवरी को वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। दिसंबर तिमाही में कंपनी के नेट प्रॉफिट में 16.04 फीसदी की गिरावट आई है और यह 1315.54 करोड़ रुपये पर आ गया है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी को 1567.01 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। कंपनी ने रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि दिसंबर तिमाही में ऑपरेशन से होने वाला रेवेन्यू 17.53 फीसदी बढ़ा है और यह 4786.17 करोड़ रुपये हो गया है। एक साल पहले इसी तिमाही में यह आंकड़ा 4071.98 करोड़ रुपये था।

अनुमान से कमजोर रहे नतीजे

अडानी पोर्ट्स के नतीजे एक्सपर्ट्स के अनुमानों की तुलना में कमजोर रहे हैं। मनीकंट्रोल द्वारा लिए गए ब्रोकरेज फर्म ने सालाना आधार पर राजस्व में 25 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 4,753 करोड़ रुपये होने का अनुमान लगाया था, जबकि नेट प्रॉफिट 11.8 फीसदी बढ़कर 1,647.1 करोड़ रुपये होने का अनुमान लगाया गया था।


कैसे रहे कंपनी के तिमाही नतीजे

कंपनी ने कहा कि उसका कार्गो वॉल्यूम करीब एक प्रतिशत बढ़कर 75.43 मिलियन मीट्रिक टन (MMT) हो गया। फर्म ने कहा कि कंटेनर वॉल्यूम 2 प्रतिशत बढ़ी है। ईजी कॉस्ट वॉल्यूम और नॉन-मुंद्रा वॉल्यूम में प्रत्येक में 7 फीसदी की वृद्धि हुई जबकि वेस्ट कोस्ट वॉल्यूम में 2 प्रतिशत और मुंद्रा वॉल्यूम में 4 प्रतिशत की गिरावट आई है।

कंपनी ने कहा कि इसके रिटर्न ऑन कैपिटल एंप्लॉयड (RoCE) में बेहतर कैपिसिटी यूटिलाइजेशन के साथ लगातार सुधार हो रहा है। इसमें कहा गया है कि लॉजिस्टिक्स बिजनेस का RoCE वित्त वर्ष 22 की तुलना में दोगुना से अधिक हो गया है। पिछले कुछ वर्षों में अधिग्रहीत बंदरगाहों पर ऑपरेशनल रैंप उनके RoCE को 20 प्रतिशत तक बढ़ा देगा। अपने FY24 गाइडेंस में, अदानी पोर्ट्स को उम्मीद है कि EBITDA 14,500 करोड़ रुपये से 15,000 करोड़ रुपये के बीच रहेगा। यह FY23 में 12,200 करोड़ रुपये से 12,600 करोड़ रुपये के बीच था।

कंपनी को उम्मीद है कि FY24 में कैपिटल एक्सपेंडिचर 4,000-4,500 करोड़ रुपये के दायरे में रहेगा, जबकि FY23 के लिए यह 8,600 करोड़ रुपये निर्देशित है। कंपनी को यह भी उम्मीद है कि डेट टू EBITDA रेश्यो में 2.5 गुना का सुधार होगा जबकि FY23 में यह 3-3.5 गुना था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।