Adani Ports Q4 Results: मार्च तिमाही में 76% बढ़ा नेट प्रॉफिट, डिविडेंड का ऐलान

Adani Ports march quarter results: अदाणी ग्रुप की कंपनी का रेवेन्यू मार्च तिमाही में 19 फीसदी बढ़कर 6897 करोड़ रुपये हो गया, जबकि Q4FY23 में यह 5797 करोड़ रुपये था। कंपनी ने अपने शेयरधारकों के लिए डिविडेंड की घोषणा भी की है

अपडेटेड May 02, 2024 पर 2:33 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अदानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (APSEZ) ने आज 2 मई को FY24 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं।

Adani Ports Q4 Results: अदानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (APSEZ) ने आज 2 मई को FY24 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 76 फीसदी बढ़कर 2,040 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी ने पिछले साल की समान तिमाही में 1,158 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। कंपनी को कार्गो वॉल्यूम में उछाल से मदद मिली है। इस बीच कंपनी के शेयरों में आज 1 फीसदी से अधिक की तेजी आई है। इस समय यह स्टॉक BSE पर 1.14 फीसदी बढ़कर 1340 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है।

रेवेन्यू में 19 फीसदी का उछाल

अदाणी ग्रुप की कंपनी का रेवेन्यू मार्च तिमाही में 19 फीसदी बढ़कर 6897 करोड़ रुपये हो गया, जबकि Q4FY23 में यह 5797 करोड़ रुपये था। कंपनी ने अपने शेयरधारकों के लिए डिविडेंड की घोषणा भी की है। अदानी पोर्ट्स ने जनवरी-मार्च की अवधि में 109 मिलियन मीट्रिक टन (MMT) पर अपना अब तक का सबसे अधिक तिमाही वॉल्यूम हासिल किया।


FY24 में APSEZ के डोमेस्टिक कार्गो वॉल्यूम में सालाना आधार पर 21 फीसदी की वृद्धि हुई, जबकि FY24 में भारत के कार्गो वॉल्यूम में 7.5 फीसदी की वृद्धि हुई। APSEZ ने FY24 में अपने 370 MMT-390 MMT के गाइडेंस को पार करते हुए 420 MMT कार्गो को हैंडल किया।

डिविडेंड का ऐलान

शेयरधारकों को वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 2 रुपये की फेस वैल्यू पर प्रति इक्विटी शेयर 6 रुपये का डिविडेंड दिया जाएगा। APSEZ के होल-टाइम डायरेक्टर और CEO अश्वनी गुप्ता ने कहा, FY24 APSEZ के लिए ऑपरेशनल और फाइनेंशियल मेट्रिक्स दोनों के हिसाब से कई नई उपलब्धियों का वर्ष रहा है। APSEZ भारत में 13 बंदरगाहों और टर्मिनलों का ऑपरेट करता है, जिसमें गुजरात के मुंद्रा में देश का सबसे बड़ा कंटेनर हैंडलिंग पोर्ट भी शामिल है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।