Adani Power Q3 Result : अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी पावर (Adani Power) ने भी आज 8 फरवरी को वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। दिसंबर तिमाही में कंपनी के कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 96 फीसदी की बड़ी गिरावट आई है और यह घटकर 8.77 करोड़ रुपये पर आ गया है। कंपनी ने BSE फाइलिंग में कहा कि एक साल पहले की समान तिमाही में उसे 218.49 करोड़ का प्रॉफिट हुआ था। कंपनी का मुनाफा अधिक खर्च के चलते घटा है। हालांकि, इस अवधि में कंपनी का ऑपरेशन से रेवेन्यू 44.8 फीसदी बढ़ा है।
रेवेन्यू में 44.8 का उछाल
दिसंबर तिमाही में कंपनी का ऑपरेशन से रेवेन्यू 44.8 फीसदी बढ़ा है। यह एक साल पहले के 5,360.9 करोड़ रुपये की तुलना में दिसंबर तिमाही में बढ़कर 7,764.4 करोड़ रुपये हो गया है। इस बीच, कंपनी का कंसोलिडेटेड ऑपरेटिंग प्रॉफिट, EBITDA एक साल पहले इसी अवधि में 1,770.8 करोड़ रुपये के मुकाबले 17% कम होकर 1,469.7 करोड़ रही। पिछले वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में EBIT मार्जिन 33% से घटकर 18.9% हो गया।
अधिक खर्च के चलते घटा मुनाफा
दिसंबर तिमाही में कंपनी का कुल खर्च 5,389.24 करोड़ से बढ़कर 8,078.31 करोड़ हो गया है। एक साल पहले इसी अवधि में कुल आय 5,593.58 करोड़ से बढ़कर 8,290.21 करोड़ हो गई। दिसंबर तिमाही के दौरान कंपनी और उसकी सब्सिडियरी कंपनियों ने 42.1 फीसदी का एवरेज प्लांट लोड फैक्टर (PLF या कैपिसिटी यूटिलाइजेशन) और 11.8 बिलियन यूनिट (BU) का पावर सेल वॉल्यूम हासिल किया है। जबकि FY22 की तीसरी तिमाही में पीएलएफ 41 फीसदी और पावर सेल वॉल्यूम 10.6 BU था।
कैसा रहा कंपनी का प्रदर्शन
दिसंबर तिमाही के दौरान कंपनी और उसकी सब्सिडियरी कंपनियों ने 42.1 फीसदी का एवरेज प्लांट लोड फैक्टर (PLF या कैपिसिटी यूटिलाइजेशन) और 11.8 बिलियन यूनिट (BU) का पावर सेल वॉल्यूम हासिल किया है। जबकि FY22 की तीसरी तिमाही में पीएलएफ 41 फीसदी और पावर सेल वॉल्यूम 10.6 BU था। तिमाही के दौरान ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस मुख्य रूप से आयातित कोयले की ऊंची कीमतों और उच्च बिजली की मांग के कारण अपर्याप्त घरेलू ईंधन उपलब्धता के कारण बाधित रहा।