Adani Power Q4 results: मार्च तिमाही में 48% घटा मुनाफा, लेकिन रेवेन्यू में 30% का उछाल

Adani Power march quarter results: अदाणी पावर का रेवेन्यू पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही के 10,242.06 करोड़ रुपये से 30 फीसदी बढ़कर 13,363.69 करोड़ रुपये हो गया। 30 अप्रैल को कंपनी के शेयरों में 2.87 फीसदी की तेजी देखी गई और यह स्टॉक BSE पर 612.55 रुपये के भाव पर बंद हुआ है

अपडेटेड May 01, 2024 पर 8:49 PM
अदाणी पावर ने आज 1 मई को FY24 की चौथी तिमाही के नतीजों की घोषणा कर दी है।

Adani Power Q4 results: अरबपति गौतम अदाणी की कंपनी अदाणी पावर ने आज 1 मई को FY24 की चौथी तिमाही के नतीजों की घोषणा कर दी है। जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 48 फीसदी गिरकर 2,737 करोड़ रुपये पर आ गया है। पावर कंपनी ने एक साल पहले की समान अवधि में 5243 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया था। हालांकि, पिछली दिसंबर तिमाही की तुलना में नेट प्रॉफिट फ्लैट रहा। 30 अप्रैल को कंपनी के शेयरों में 2.87 फीसदी की तेजी देखी गई और यह स्टॉक BSE पर 612.55 रुपये के भाव पर बंद हुआ है।

अदाणी पावर का रेवेन्यू पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही के 10,242.06 करोड़ रुपये से 30 फीसदी बढ़कर 13,363.69 करोड़ रुपये हो गया। 1 मई को मजदूर दिवस के मौके पर भारतीय शेयर बाजार बंद हैं।

संगीता सिंह बनी एडिशनल डायरेक्टर


अदाणी पावर ने संगीता सिंह को 3 साल की प्रारंभिक अवधि के लिए एडिशनल डायरेक्टर (नॉन-एग्जीक्यूटिव, इंडिपेंडेंट) के रूप में भी नियुक्त किया है। सिंह ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेस (CBDT) के मेंबर, प्रिंसिपल चीफ कमिश्नर ऑफ इनकम टैक्स और अन्य पदों पर काम किया है।

तिमाही नतीजों पर टिप्पणी करते हुए अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने कहा, “जैसे-जैसे भारत अधिक सस्टेनेबल एनर्जी फ्यूचर की ओर बढ़ रहा है, अदाणी कंपनियों का पोर्टफोलियो देश की आर्थिक वृद्धि को सपोर्ट करने और अपने अरबों से अधिक नागरिकों की आकांक्षाओं को साकार करने में मदद करने के लिए इनोवेटिव, रिलायबल और स्केलेबल सॉल्यूशन प्रोवाइड करना जारी रखेगा। अदाणी पावर हमारी लॉन्ग टर्म स्ट्रेटेजी का एक प्रमुख कंपोनेंट है, जो देश के बड़े हिस्से में रिलायबल बेस लोड पावर की सप्लाई करती है, बेंचमार्क-सेटिंग प्रोजेक्ट्स को एग्जीक्यूट करती है, नेशनल इंपोर्टेंस की एसेट क्रिएट करती है और ग्रिड में रिन्यूएबल एनर्जी के अधिक इंटीग्रेशन को एनेबल करने के लिए बैलेसिंग सप्लाई के रूप में कार्य करती है। हम बिजनेस में लगातार इनोवेशन और सभी स्टेकहोल्डर्स के लिए सस्टेनेबल वैल्यू बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।