Aditya Birla Fashion & Retail ने पेश किए तिमाही नतीजे, Q4 में हुआ 187 करोड़ रुपये का घाटा

मार्च तिमाही में Aditya Birla Fashion & Retail को 187 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ है। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी ने 43.59 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया था। मार्च तिमाही में ऑपरेशन से कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 26.14 फीसदी बढ़कर 2880 करोड़ रुपये हो गया

अपडेटेड May 22, 2023 पर 4:29 PM
आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल (ABFRL) ने आज सोमवार को वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही के नतीजों की घोषणा कर दी है।

Aditya Birla Fashion & Retail Q4 Result : आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल (ABFRL) ने आज सोमवार को वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही के नतीजों की घोषणा कर दी है। मार्च तिमाही में कंपनी को 187 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ है। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी ने 43.59 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया था। मार्च तिमाही में ऑपरेशन से कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 26.14 फीसदी बढ़कर 2880 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले की समान अवधि में यह 2,283 करोड़ रुपये था।

TCNS Clothing में मेजोरिटी हिस्सेदारी खरीदने का है प्लान

इस महीने की शुरुआत में ABFRL ने TCNS क्लोथिंग में 1,650 करोड़ रुपये में नियंत्रण हिस्सेदारी (51 फीसदी) हासिल करने के लिए एक एग्रीमेंट किया है। कंपनी के पास डब्ल्यू, ऑरेलिया, विशफुल, फोल्क्सॉन्ग और एलेवन जैसे एथनिक ब्रांड हैं। डील के अनुसार कंपनी एक SPA (Share Purchase Agreement) और दो एंटिटी के बीच लिवय के बाद एक कंडीशनल पब्लिक ओपन ऑफर के माध्यम से TCNS क्लोथिंग के फाउंडिंग प्रमोटर की हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी।


अधिग्रहण की लागत या जिस कीमत पर शेयरों का अधिग्रहण किया जाएगा, उस पर ABFRL ने कहा, "यह 503 रुपये प्रति बिक्री शेयरों पर है, हालांकि यह SPA के तहत एडजस्टमेंट के अधीन है।" बयान के मुताबिक ओपन ऑफर 503 रुपये प्रति इक्विटी शेयर पर की जा रही है जिसे SAST रेगुलेशन के अनुसार तय किया गया है।

कैसा रहा है शेयरों का प्रदर्शन

आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल (ABFRL) के शेयरों में आज 1 फीसदी की गिरावट रही। यह स्टॉक NSE पर 188.85 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयर 15 फीसदी टूट चुके हैं। वहीं, पिछले 6 महीने में निवेशकों को 38 फीसदी का नुकसान हुआ है। हालांकि, पिछले 3 सालों में इसमें 84 फीसदी की बढ़त देखी गई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।