Ambuja Cements Q2 Result : सितंबर तिमाही में 9 गुना बढ़ा मुनाफा, 793 करोड़ रुपये पर पहुंचा

Ambuja Cements Q2 Result : अदाणी ग्रुप की कंपनी ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि ऑपपेशन से उसका रेवेन्यू 7,423.95 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही के 7,131.39 करोड़ रुपये से 4.10 फीसदी अधिक है। आज 1 नवंबर को कंपनी के शेयरों में 4.23 फीसदी की गिरावट आई है

अपडेटेड Nov 01, 2023 पर 4:59 PM
अदाणी ग्रुप की कंपनी Ambuja Cements ने मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है।

Ambuja Cements Q2 Result : अदाणी ग्रुप की कंपनी Ambuja Cements ने मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट करीब 9 गुना बढ़कर 792.96 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी को 93.18 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। यानी कंपनी के मुनाफे में 750.99 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। आज 1 नवंबर को कंपनी के शेयरों में 4.23 फीसदी की गिरावट आई है और यह 406.50 रुपये के भाव पर बंद हुआ है।

कैसे रहे तिमाही नतीजे

अदाणी ग्रुप की कंपनी ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि ऑपपेशन से उसका रेवेन्यू 7,423.95 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही के 7,131.39 करोड़ रुपये से 4.10 फीसदी अधिक है।


कंपनी ने कहा कि उसका EBITDA ऑपरेशनल एक्सीलेंस और कॉस्ट सेविंग प्रोजेक्ट्स के कारण 1302 करोड़ रुपये (975 करोड़ रुपये से अधिक) रहा। EBITDA मार्जिन 12.9 बेसिस प्वाइंट बढ़कर 4.6 फीसदी से 17.5 फीसदी हो गया।

कंपनी के CEO का बयान

अंबुजा सीमेंट्स के होल टाइम डायरेक्टर और CEO अजय कपूर ने कहा, हमारे प्रीमियम सीमेंट प्रोडक्ट्स की मांग मजबूत बनी हुई है। ऑपरेशनल एक्सीलेंस, सप्लाई चेन मैनेजमेंट और सेल्स & मार्केटिंग एक्सीलेंस के कारण हमारे बिजनेस परफॉर्मेंस में सुधार हुआ है। इसकी वजह से EBITDA और मार्जिन ग्रोथ बढ़ रही है।

पिछले 6 महीने में अंबुजा सीमेंट्स के शेयरों में 3 फीसदी की तेजी आई है। इस साल अब तक कंपनी के शेयर 22 फीसदी गिरे हैं। वहीं, पिछले एक साल में निवेशकों को 25 फीसदी का नुकसान हुआ है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।