Get App

Ambuja Cements Q2 Result: नेट प्रॉफिट 9 गुना बढ़कर हुआ 793 करोड़ रुपये, रेवन्यू में 4% का इजाफा

Ambuja Cements Q2 Result: अंबुजा सीमेंट्स का वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही के लिए कंसोलिडेटेड मुनाफा 792.96 करोड़ रुपये रहा। इसमें जो 750.99 प्रतिशत की ग्रोथ देखने को मिली। दूसरी तिमाही में मुनाफा लगभग नौ गुना बढ़ा है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का मुनाफा 93.18 करोड़ रुपये रहा था

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Nov 01, 2023 पर 2:47 PM
Ambuja Cements Q2 Result: नेट प्रॉफिट 9 गुना बढ़कर हुआ 793 करोड़ रुपये, रेवन्यू में 4% का इजाफा
Ambuja Cements का रेवन्यू 7,423.95 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का रेवन्यू पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के 7,131.39 करोड़ रुपये से 4.10 प्रतिशत अधिक है

Ambuja Cements Q2 Result: अंबुजा सीमेंट्स (Ambuja Cements) का वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही के लिए कंसोलिडेटेड मुनाफा 792.96 करोड़ रुपये रहा। अन्य आय बढ़ने और खर्चों के घटने से कंपनी का मुनाफा बढ़ा। इसमें जो 750.99 प्रतिशत की ग्रोथ देखने को मिली। दूसरी तिमाही में मुनाफा लगभग नौ गुना बढ़ा है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का मुनाफा 93.18 करोड़ रुपये रहा था। अदाणी समूह की कंपनी ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि कंपनी का रेवन्यू 7,423.95 करोड़ रुपये रहा। जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही के 7,131.39 करोड़ रुपये से 4.10 प्रतिशत अधिक है।

EBITDA और मार्जिन भी बढ़ी

कंपनी ने कहा कि उसका EBITDA "अच्छे ऑपरेशंस और लागत बचत परियोजनाओं" के कारण 1,302 करोड़ रुपये (975 करोड़ रुपये से अधिक) रहा। EBITDA मार्जिन 4.6 प्रतिशत से 12.9 प्रतिशत अंक बढ़कर 17.5 प्रतिशत हो गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें