Anand Rathi Wealth Q2 Results: दूसरी तिमाही में 32% बढ़ा नेट प्रॉफिट, 7 रुपये के डेविडेंड का ऐलान

सितंबर तिमाही में Anand Rathi Wealth का रेवेन्यू भी सालाना आधार पर 32 फीसदी बढ़ा है। कंपनी ने बताया कि म्यूचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूशन रेवेन्यू में पिछले वर्ष की तुलना में 70 फीसदी की वृद्धि हुई और यह 195 करोड़ रुपये हो गया। इसी अवधि के लिए नेट इनफ्लो 128 फीसदी बढ़कर 5700 करोड़ रुपये हो गया

अपडेटेड Oct 10, 2024 पर 9:46 PM
Story continues below Advertisement
आनंद राठी वेल्थ लिमिटेड ने आज 10 अक्टूबर को FY25 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं।

Anand Rathi Wealth Q2 Results: आनंद राठी वेल्थ लिमिटेड ने आज 10 अक्टूबर को FY25 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 32 फीसदी बढ़ गया है। इस दौरान कंपनी ने 76 करोड़ रुपये का का नेट प्रॉफिट दर्ज किया है। कंपनी के शेयरों में आज 1.50 फीसदी की गिरावट देखी गई और यह स्टॉक BSE पर 4055.70 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। आज की गिरावट के साथ कंपनी का मार्केट कैप घटकर 16,835 करोड़ रुपये पर आ गया है।

कैसे रहे Anand Rathi Wealth के तिमाही नतीजे

सितंबर तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू भी सालाना आधार पर 32 फीसदी बढ़ा है। कंपनी ने बताया कि म्यूचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूशन रेवेन्यू में पिछले वर्ष की तुलना में 70 फीसदी की वृद्धि हुई और यह 195 करोड़ रुपये हो गया। इसी अवधि के लिए नेट इनफ्लो 128 फीसदी बढ़कर 5700 करोड़ रुपये हो गया।


आनंद राठी वेल्थ के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने अपने शेयरधारकों के लिए डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी 7 रुपये का अंतरिम डिविडेंड जारी करेगी। H1FY2025 में कंपनी का नेट प्रॉफिट 150 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 35 फीसदी अधिक है। इसी अवधि के दौरान कुल रेवेन्यू 35 फीसदी बढ़कर 495 करोड़ रुपये हो गया।

Anand Rathi Wealth के CEO का बयान

दूसरी तिमाही के प्रदर्शन पर चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर राकेश रावल ने कहा कि भारत की ग्रोथ स्टोरी का जश्न मनाया जा रहा है, क्योंकि ग्लोबल इकोनॉमी जियो-पॉलिटिकल चुनौतियों और स्लो ग्रोथ का सामना कर रही है।

उन्होंने आगे कहा, "सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में भारत को FY25 के लिए 7 फीसदी जीडीपी ग्रोथ हासिल करने का अनुमान है, जो मजबूत घरेलू मांग, सरकारी सुधारों और बढ़े हुए कैपेक्स से प्रेरित है, जिसने इसके मार्केट कैप को भी बढ़ावा दिया है। इस तरह की मजबूत आर्थिक वृद्धि के मद्देनजर कंपनी की संभावनाएं पॉजिटिव हैं, जिसे बढ़ती हुई HNI आबादी का समर्थन प्राप्त है, जो वेल्थ क्रिएशन के लिए एक रणनीतिक एप्रोच की तलाश कर रही है।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।