Ashok Leyland Q1 : नेट प्रॉफिट 9% घटकर 525.5 करोड़ रुपये पर रहा, शेयर 2% टूटा

Ashok Leyland Q1 : 30 जून 2024 को खत्म हुई वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में अशोक लीलैंड की आय सालाना आधार पर 9,691 करोड़ रुपए से बढ़कर 10,724 करोड़ रुपए पर रही है। इस अवधि में डिफेंस कारोबार का प्रदर्शन बेहतर रहा है। अशोक लीलैंड का एबिटडा सालाना आधार पर 1,509 करोड़ रुपए से बढ़कर 1,869 करोड़ रुपए पर रहा है

अपडेटेड Jul 25, 2024 पर 2:00 PM
Story continues below Advertisement
Ashok Leyland Q1: कंपनी ने कहा है कि नए EV की लॉन्चिंग से ग्रोथ में उछाल संभव। आगे मार्जिन मिड टीन्स में रहने का अनुमान है

Ashok Leyland Q1 results : देश की दिग्गज ऑटो कंपनी अशोक लीलैंड ने 30 जून 2024 को खत्म हुई वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी ने बताया है कि इस अवधि में उसका कंसोलीडेटेड मुनाफा 551 करोड़ रुपए पर रहा है। हालांकि इसके 653 करोड़ रुपए पर रहने का अनुमान किया गया था। जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का कंसोलीडेटेड मुनाफा 584 करोड़ रुपए पर रहा था।

डिफेंस कारोबार का प्रदर्शन बेहतर रहा

30 जून 2024 को खत्म हुई वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में अशोक लीलैंड की आय सालाना आधार पर 9,691 करोड़ रुपए से बढ़कर 10,724 करोड़ रुपए पर रही है। इस अवधि में डिफेंस कारोबार का प्रदर्शन बेहतर रहा है।


एबिटडा 1,509 करोड़ रुपए से बढ़कर 1,869 करोड़ रुपए पर रहा

30 जून को खत्म हुई पहली तिमाही में अशोक लीलैंड का एबिटडा सालाना आधार पर 1,509 करोड़ रुपए से बढ़कर 1,869 करोड़ रुपए पर रहा है। इस अवधि में कंपनी का एबिटडा मार्जिन सालाना आधार पर 15.6 फीसदी से बढ़कर 17.4 फीसदी पर रहा है। कंपनी ने कहा है कि नए EV की लॉन्चिंग से ग्रोथ में उछाल संभव। आगे मार्जिन मिड टीन्स में रहने का अनुमान है।

बजट में फिस्कल कंसोलिडेशन पर सरकार का फोकस, आगे मेटल में बेहतर डिमांड की उम्मीद : नीलकंठ मिश्रा

कंपनी मैनेजमेंट का बयान

नतीजों पर बात करते हुए अशोक लेलैंड के चेयरमैन धीरज हिंदुजा ने कहा, "मुझे यह जानकर खुशी हुई कि इंडस्ट्री ने इस साल के शुरुआत में उम्मीदों के विपरीत विकास की गति को बनाए रखी है। पहली तिमाही में इंडस्ट्री वॉल्यूम वित्त वर्ष 2019 की पहली तिमाही के पिछले शिखर के बराबर रहा है। अशोक लेलैंड के पहली तिमाही प्रदर्शन ने सभी उम्मीदों को पीछे छोड़ दिया है। हम लागत पर लगाम लगाते हुए बेहतर नतीजे पेश करने में कामयाब रहे हैं। अपनी इलेक्ट्रिक वाहन सहायक कंपनी, स्विच मोबिलिटी के जरिए हम एक स्पष्ट रोड मैप के साथ बढ़ते ईवी बाजार में भाग लेने के लिए तैयार हैं। इस महीने IeV3 का लॉन्च, स्विच द्वारा दूसरा ई-एलसीवी लॉन्च होगा। इससे बाजार में हमारी स्थिति और मजबूत होगी।"

कैसी रही स्टॉक की चाल

स्टॉक की चाल पर नजर डालें तो 2 बजे के आसपास ये शेयर 3.31 रुपए यानी 1.42 फीसदी की गिरावट के साथ 230 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है। आज का इसका दिन का हाई 233.48 रुपए और दिन का लो 224.85 रुपए है। स्टॉक का 52 वीक हाई 245.67 रुपए है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।