Asian Paints Q1 results: जून तिमाही में 25% घटा नेट प्रॉफिट, रेवेन्यू में भी गिरावट

Asian Paints की पहली तिमाही की आय बाजार के अनुमान से कमजोर रही। आठ ब्रोकरेज कंपनियों के बीच मनीकंट्रोल पोल में अनुमान लगाया गया है कि इस तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 7.6 फीसदी घटकर 1432 करोड़ रुपये रह जाएगा, जबकि रेवेन्यू 9236 करोड़ रुपये पर फ्लैट रहेगा

अपडेटेड Jul 17, 2024 पर 3:14 PM
पेंट सेक्टर की मार्केट लीडर कंपनी एशियन पेंट्स ने आज 17 जुलाई FY25 की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं।

Asian Paints Q1: पेंट सेक्टर की मार्केट लीडर कंपनी एशियन पेंट्स ने आज 17 जुलाई को FY25 की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी ने अप्रैल-जून तिमाही में 1170 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जो पिछले वर्ष की इसी तिमाही के 1550 करोड़ रुपये से 25 फीसदी कम है। इस दौरान कंपनी के मुनाफे में उम्मीद से ज्यादा की गिरावट देखी गई। कंपनी के शेयरों में 16 जुलाई को 0.61 फीसदी की मामूली तेजी आई है और यह स्टॉक BSE पर 2974.40 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इसके साथ ही कंपनी का मार्केट कैप 2.85 लाख करोड़ रुपये हो गया है।

Asian Paints के नतीजे अनुमान से कमजोर

भारत की सबसे बड़ी पेंट कंपनी ने बताया कि अप्रैल-जून तिमाही में उसका रेवेन्यू दो फीसदी से ज्यादा घटकर 8970 करोड़ रुपये रह गया, जबकि एक साल पहले यह 9154 करोड़ रुपये था। एशियन पेंट्स की पहली तिमाही की आय बाजार के अनुमान से कमजोर रही। आठ ब्रोकरेज कंपनियों के बीच मनीकंट्रोल पोल में अनुमान लगाया गया है कि इस तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 7.6 फीसदी घटकर 1432 करोड़ रुपये रह जाएगा, जबकि रेवेन्यू 9236 करोड़ रुपये पर फ्लैट रहेगा।


Asian Paints ने कमजोर नतीजों की ये वजह बताई

Asian Paints का मुनाफा चैलेंजिंग डिमांड एनवायरनमेंट से प्रभावित हुआ है। जून तिमाही में आई गिरावट एनालिस्ट्स के अनुमान से कहीं ज्यादा है। एशियन पेंट्स के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO अमित सिंगले ने एक बयान में कहा, "इस तिमाही में भीषण गर्मी और आम चुनावों के कारण पेंट इंडस्ट्री के लिए डिमांड कंडीशन कठिन रही।" हालांकि, कंपनी को उम्मीद है कि मांग में जल्द ही सुधार होगा। सिंगले ने कहा, "नियर टर्म में हमें उम्मीद है कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर होते रुझान और धीरे-धीरे मानसून के बढ़ने से मांग की स्थिति में सुधार होगा।"

एसोसिएट्स के प्रॉफिट में शेयर से पहले PBDIT 2121.3 करोड़ रुपये से 20 फीसदी गिरकर 1693.8 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने एक बयान में कहा कि शुद्ध बिक्री के परसेंटेज के रूप में PBDIT मार्जिन पिछले वर्ष की इसी अवधि में 23.2 फीसदी से घटकर 18.9 फीसदी हो गया।

बयान में कहा गया है कि आर्थिक अनिश्चितता, फॉरेक्स क्राइसिस और एशिया और मिस्र के बड़े बाजारों में लिक्विडिटी की समस्या के कारण एशियन पेंट्स के इंटरनेशनल बिजनेस की बिक्री 2.3 फीसदी घटकर 695.1 करोड़ रुपये से 679.1 करोड़ रुपये रह गई। होम डेकोर बिजनेस में बाथ फिटिंग और किचन बिजनेस की बिक्री में वृद्धि देखी गई।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।