Asian Paints Q3 Results: मुनाफा 34% बढ़कर ₹1,475 करोड़ पर पहुंचा, रेवेन्यू 5.4% उछला

Asian Paints Q3 Results: एशियन पेंट्स का शुद्ध मुनाफा मौजूदा वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 34.4 फीसदी बढ़ा है। कंपनी ने बुधवार 17 जनवरी को दिसंबर तिमाही के आंकड़े जारी करते हुए बताया कि तिमाही में उसे 1,475.16 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 1,097.06 करोड़ रुपये रहा था

अपडेटेड Jan 17, 2024 पर 3:31 PM
Asian Paints results: एशियन पेंट्स के नतीजे मोटे तौर पर बाजार की उम्मीदों के मुताबिक रहे हैं

Asian Paints Q3 Results: एशियन पेंट्स का शुद्ध मुनाफा मौजूदा वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 34.4 फीसदी बढ़ा है। कंपनी ने बुधवार 17 जनवरी को दिसंबर तिमाही के आंकड़े जारी करते हुए बताया कि तिमाही में उसे 1,475.16 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 1,097.06 करोड़ रुपये रहा था। पेंट बनाने वाली इस कंपनी का कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू दिसंबर तिमाही में 5.4 फीसदी बढ़कर 9,104 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 8,636.7 करोड़ रुपये रहा था।

एशियन पेंट्स के नतीजे मोटे तौर पर बाजार की उम्मीदों के मुताबिक रहे हैं। मनीकंट्रोल के एक पोल में एनालिस्ट्स वने दिसंबर तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 9,200 से 9,330 करोड़ रुपये के बीच रहने का अनुमान जताया था। वहीं एनालिस्ट्स ने इसके शुद्ध मुनाफे में सालाना आधार पर 30 फीसदी के उछाल की उम्मीद जताई थी।

एशियन पेंट्स का ऑपरेटिंग प्रॉफिट (EBITDA) दिसंबर तिमाही में 2,056 करोड़ रुपये रहा था, जो पिछले साल इसी तिमाही में 1,611.4 करोड़ रुपये रहा था। वहीं प्रॉफिट मार्जिन बढ़कर 22.6 फीसदी रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 18.7 फीसदी था।


यह भी पढ़ें- Hot Stocks Today: इन 3 शेयरों पर लगाएं दांव, बस कुछ दिनों में मिल सकता है 16% तक रिटर्न

दिसंबर तिमाही में कंपनी के इंटरनेशनल बिजनेस की बिक्री 779.1 करोड़ रुपये पर सपाट रही, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 778.8 करोड़ रुपये था। हालांकि, कॉन्स्टैंट करेंसी के टर्म में इसकी सेल्स में 5.2 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। एक्सेप्शनल आइटम और टैक्स से पहले कंपनी का मुनाफा दिसंबर तिमाही में 58.3 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी अवधि में 37.0 करोड़ रुपये था।

शुरुआती कुछ मिनटों को छोड़ दें, तो एशियन पेंट्स के शेयर बुधवार 17 जनवरी को अधिकतर समय गिरावट के साथ ही कारोबार कर रहे थे। दोपहर सवा 3 बजे के करीब इसके शेयर 1.7 फीसदी की गिरावट के साथ 3,240.40 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।