AU Small Finance Bank Q3 result: नेट प्रॉफिट में 30% का उछाल, एसेट क्वालिटी सुधरी

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के डिपॉजिट आंकड़ों में दिसंबर तिमाही में भी बढ़त जारी रही है। बैंक की डिपॉजिट में तिमाही आधार पर 5 फीसदी बढ़ी है। वहीं, मार्च 2022 से 31 दिसंबर तक इसमें 16 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है और ये 61,101 करोड़ रुपए पर रही है

अपडेटेड Jan 19, 2023 पर 7:18 PM
दिसंबर तिमाही में एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के करेंट एंड सेविंग एकाउंट (CASA) डिपॉजिट में सालाना आधार पर 35 फीसदी की बढ़त हुई है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    AU Small Finance Bank Q3: देश के सबसे बड़े स्मॉल फाइनेंस बैंक एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक (AU Small Finance Bank) ने 19 जनवरी को दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। 30 दिसंबर 2022 को खत्म हुई तीसरी तिमाही में बैंक के मुनाफे में अब तक की सबसे ज्यादा बढ़त देखने को मिली है। इस अवधि में बैंक की एसेट क्वालिटी में भी सुधार हुआ है। दिसंबर तिमाही में बैंक का मुनाफा रिकॉर्ड स्तर पर रहा है। दिसंबर में बैंक का मुनाफा सालाना आधार पर 30 फीसदी की बढ़त के साथ 393 करोड़ रुपए पर रहा है। वहीं, पिछले वित्तवर्ष की इसी अवधि में बैंक मुनाफा 302 करोड़ रुपए पर रहा था।

    ब्याज से होने वाली कमाई 41 फीसदी बढ़ी

    दिसंबर तिमाही में बैंक की ब्याज से होने वाली कमाई सालाना आधार पर 41 फीसदी की बढ़त के साथ 1,153 करोड़ रुपए पर रही है। इस अवधि में बैंक की ऑपरेटिंग प्रॉफिट सालाना आधार पर 458 करोड़ रुपए से उछलकर 555 करोड़ रुपए पर आ गई है।


    एसेट क्वालिटी में सुधार

    30 दिसंबर 2022 को खत्म हुए तिमाही में एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक का ग्रॉस एनपीए सालाना आधार पर 2.6 फीसदी से घटकर 1.81 फीसदी पर आ गया है। वहीं नेट एनपीए पिछले वित्तवर्ष के इसी अवधि के 1.29 फीसदी से घटकर 0.51 फीसदी पर आ गई है। तिमाही आधार पर देखें तो दिसंबर 2022 में GNPA घटकर 1018 करोड़ रुपए पर आ गई है। वहीं, NNPA घटकर 285 करोड़ रुपए पर आ गई है।

    एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के डिपॉजिट आंकड़ों में दिसंबर तिमाही में भी बढ़त जारी रही है। बैंक की डिपॉजिट में तिमाही आधार पर 5 फीसदी बढ़ी है। वहीं, मार्च 2022 से 31 दिसंबर तक इसमें 16 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है और ये 61,101 करोड़ रुपए पर रही है।

    रेखा झुनझुनवाला ने कोच्ची स्थित इस बैंक में बढ़ाई हिस्सेदारी, क्या आपने भी कर रखा है इसमें निवेश?

    CASA डिपॉजिट में सालाना आधार पर 35 फीसदी की बढ़त

    दिसंबर तिमाही में एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के करेंट एंड सेविंग एकाउंट (CASA) डिपॉजिट में सालाना आधार पर 35 फीसदी की बढ़त हुई है और ये 23471 करोड़ रुपए पर रही है। वहीं, इस अवधि में बैंक का कासा (CASA)रेशियो 38 फीसदी पर रहा है। जबकि CASA और रिटेल टर्म डिपॉजिट 70 फीसदी पर रहा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।