Aurobindo Pharma Q2 Result : सितंबर तिमाही में 85% बढ़ा मुनाफा, डिविडेंड का ऐलान

सितंबर तिमाही में Aurobindo Pharma का रेवेन्यू 7,219.4 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले की तिमाही के 5,739.3 करोड़ रुपये से 25.7 फीसदी अधिक है। टॉपलाइन और बॉटमलाइन ने CNBCTV 18 के 665 करोड़ रुपये और 6915 करोड़ रुपये के अनुमान को पीछे छोड़ दिया

अपडेटेड Nov 09, 2023 पर 8:51 PM
Aurobindo Pharma ने मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है।

Aurobindo Pharma Q2 Result : फार्मा सेक्टर की दिग्गज कंपनी Aurobindo Pharma ने मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 85 फीसदी बढ़कर 757 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने पिछले साल की समान अवधि में 410 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था। कंपनी ने आज 9 नवंबर को रेगुलेटरी फाइलिंग में यह जानकारी दी। इस बीच, कंपनी के शेयर आज 1.33 फीसदी बढ़कर 949 रुपये के भाव पर बंद हुए हैं।

कैसे रहे तिमाही नतीजे

सितंबर तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 7,219.4 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले की तिमाही के 5,739.3 करोड़ रुपये से 25.7 फीसदी अधिक है। टॉपलाइन और बॉटमलाइन ने CNBCTV 18 के 665 करोड़ रुपये और 6915 करोड़ रुपये के अनुमान को पीछे छोड़ दिया। कंपनी का EBITDA 1373.5 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले की समान अवधि में 791 करोड़ रुपये था। EBITDA मार्जिन एक साल पहले की अवधि में 13.6 फीसदी के मुकाबले 19 फीसदी रहा।


डिविडेंड का ऐलान

बोर्ड ने कंपनी की इक्विटी शेयर कैपिटल पर 300 फीसदी यानी 1 रुपये के प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 3 रुपये (केवल तीन रुपये) के पहले अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दे दी। अमेरिकी फॉर्मूलेशन (प्यूर्टो रिको को छोड़कर) का रेवेन्यू सालाना आधार पर 35.7 फीसदी बढ़कर 3,385 करोड़ रुपये हो गया। यूरोप फॉर्मूलेशन रेवेन्यू सालाना आधार पर 16.7 फीसदी बढ़कर 1,769 करोड़ रुपये हो गया। ग्रोथ मार्केट का रेवेन्यू सालाना आधार पर 24.7 फीसदी बढ़कर 564 करोड़ रुपये हो गया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।