DMart Q3 Results: डीमार्ट के नाम से देश भर में रिटेल स्टोर चलाने वाली कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स ने शनिवार 10 नवबंर को मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी ने मुनाफा, रेवेन्यू और ऑपरेटिंग मुनाफा, तीनों मोर्चों पर दोहरे अंकों की सालाना ग्रोथ दिखाई है। दिसंबर तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 17 प्रतिशत बढ़कर 856 करोड़ रुपये पहुंच गया।
दिसंबर तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 17 प्रतिशत बढ़कर 856 करोड़ रुपये पहुंच गया। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी ने 733 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था। वहीं, कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 13.3 प्रतिशत की बढ़त के साथ ₹18,101 करोड़ रहा, जो पिछले साल की इसी तिमाही में ₹15,972 करोड़ थी।
इससे पहले कंपनी ने अपने दिसंबर तिमाही के बिजनेस अपडेट में स्टैंडअलोन रेवेन्यू 17,612 करोड़ रुपये बताया था, जो 13 प्रतिशत की सालाना ग्रोथ थी।
ऑपरेटिंग प्रदर्शन की बात करें तो तिमाही के दौरान कंपनी का EBITDA 20.2 प्रतिशत बढ़कर 1,463 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल की इसी अवधि में यह आंकड़ा 1,217.5 करोड़ रुपये था। बेहतर लागत नियंत्रण और ऑपरेटिंग लीवरेज के चलते EBITDA मार्जिन भी सुधरकर 8.1 प्रतिशत पर पहुंच गया, जबकि एक साल पहले यह 7.7 प्रतिशत था।
नतीजों के अलावा कंपनी ने एक और अहम जानकारी भी दी। Avenue Supermarts ने बताया कि इसके मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ इग्नेशियस नविल नरोन्हा का कार्यकाल 31 जनवरी को समाप्त हो जाएगा। यह बदलाव ऐसे समय पर सामने आया है जब कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन मजबूत बना हुआ है।
इससे ठीक पहले सितंबर तिमाही में भी कंपनी ने स्थिर ग्रोथ दिखाई थी। उस दौरान एवेन्यू सुपरमार्ट्स का रेवेन्यू सालाना आधार पर 15.5 प्रतिशत बढ़कर ₹16,676.3 करोड़ रहा था, जबकि मुनाफा सालाना आधार पर 3.9 प्रतिशत बढ़कर ₹685 करोड़ रुपये रहा।
कंपनी के शेयर शुक्रवार के कारोबारी सत्र में 0.45 प्रतिशत की तेजी के साथ 3,807 रुपये के भाव पर बंद हुए।
डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।