Bajaj Auto Q4 Results : मार्च तिमाही में 2011 करोड़ रुपये का मुनाफा, कंपनी ने किया डिविडेंड का ऐलान

Bajaj Auto Q4 Results : बजाज ऑटो ने ने अपने शेयरधारकों के लिए डिविडेंड का ऐलान भी किया है। इसके निवेशकों को हर शेयर पर 80 रुपये का डिविडेंड दिया जाएगा। बजाज ऑटो के शेयरों में आज 1.61 फीसदी की तेजी देखी गई और यह स्टॉक BSE पर 9062 रुपये के भाव पर बंद हुआ है

अपडेटेड Apr 18, 2024 पर 5:36 PM
बजाज ऑटो लिमिटेड ने आज 18 अप्रैल को FY24 की चौथी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Bajaj Auto Q4 Results : बजाज ऑटो लिमिटेड ने आज 18 अप्रैल को FY24 की चौथी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है। तिमाही के दौरान कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 18 फीसदी बढ़कर 2011.43 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने पिछले साल की समान तिमाही में 1705 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। इसके अलावा, बजाज ऑटो ने 31 मार्च को समाप्त तीन महीनों में 11554.95 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल किया है। यह पिछले साल की समान तिमाही में 8,929 करोड़ रुपये के रेवेन्यू से करीब 30 फीसदी अधिक है।

    इसके अलावा, कंपनी का EBIDA मार्च तिमाही में 34.4 फीसदी बढ़कर 2307 करोड़ रुपये हो गया है, जो एक साल पहले इस तिमाही में 1717 करोड़ रुपये पर था। कंपनी का EBITDA मार्जिन सालाना आधार पर 19.3 फीसदी से बढ़कर 20.2 फीसदी हो गया।

    Bajaj Auto Q4 : डिविडेंड का ऐलान

    बजाज ऑटो ने ने अपने शेयरधारकों के लिए डिविडेंड का ऐलान भी किया है। इसके निवेशकों को हर शेयर पर 80 रुपये का डिविडेंड दिया जाएगा। फाइलिंग में कहा गया है कि ऑटोमेकर के बोर्ड ने 31 मार्च 2024 को समाप्त वित्तीय वर्ष के लिए इक्विटी शेयरों पर 10 रुपये के फेस वैल्यू पर 80 रुपये प्रति शेयर (800%) की दर से डिविडेंड को भी मंजूरी दे दी।


    Bajaj Auto Q4 : उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन

    मनीकंट्रोल द्वारा कराए गए सर्वे में आठ ब्रोकरेज के औसत अनुमान के अनुसार एनालिस्ट्स ने 11,096 करोड़ रुपये के रेवेन्यू की उम्मीद जताई थी। वहीं, मार्च तिमाही में 1,816 करोड़ रुपये के नेट प्रॉफिट का अनुमान लगाया था। इसका मतलब है कि कंपनी ने एनालिस्ट्स के उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है। बजाज ऑटो के शेयरों में आज 1.61 फीसदी की तेजी देखी गई और यह स्टॉक BSE पर 9062 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। कंपनी का मार्केट कैप 2.52 लाख करोड़ रुपये है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।