Bajaj Auto Q4 Results: टू-व्हीलर कंपनी बजाज ऑटो का नेट प्रॉफिट मार्च तिमाही में 10% बढ़कर 1469 करोड़ रुपए रहा। पिछले फिस्कल ईयर की इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 1332 करोड़ रुपए था।
Bajaj Auto Q4 Results: टू-व्हीलर कंपनी बजाज ऑटो का नेट प्रॉफिट मार्च तिमाही में 10% बढ़कर 1469 करोड़ रुपए रहा। पिछले फिस्कल ईयर की इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 1332 करोड़ रुपए था।
कंपनी के प्रॉफिट मार्जिन में तेजी की वजह एक्सेपशनल आइटम रही है। कंपनी को महाराष्ट्र सरकार के इंसेंटिव स्कीम के तहत 315 करोड़ रुपए का इंसेंटिव मिला था। महाराष्ट्र सरकार से कंपनी को यह इंसेंटिव अप्रैल 2015 से लेकर मार्च 2021 तक के लिए मिला है। अप्रैल 2021 से लेकर मार्च 2022 तक के लिए 31 करोड़ रुपए का रिसिवेबल्स है।
पुणे की इस ऑटो कंपनी की आमदनी मार्च तिमाही में 7975 करोड़ रुपए रही। पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले यह 7.2% कम है। पिछले साल मार्च तिमाही में बजाज ऑटो की आमदनी 8596 करोड़ रुपए थी। तिमाही दर तिमाही आधार पर देखें तो कंपनी की आमदनी 11.6% घटकर 7975 करोड़ रुपए रही। दिसंबर तिमाही में कंपनी की आमदनी 9022 करोड़ रुपए थी।
बुधवार, 27 अप्रैल को Bajaj Auto के शेयर NSE पर मामूली तेजी के साथ 3898.60 रुपए पर बंद हुए हैं। कंपनी का EBITDA मार्च तिमाही में 10% गिरकर 1396 करोड़ रुपए रहा। वहीं मार्जिन घटकर 17.5% पर आ गया है।
पूरे वित्त वर्ष 2021 का आंकड़ा देखें तो कंपनी का प्रॉफिट 10.2% बढ़कर 5019 करोड़ रुपए रहा है जो फिस्कल ईयर 2021 करोड़ रुपए में 4555 करोड़ रुपए था।
फिस्कल ईयर 2022 में कंपनी की आमदनी 33145 करोड़ रुपए रही जो फिस्कल ईयर 2021 में 27741 करोड़ रुपए थी।
कंपनी के बोर्ड ने फिस्कल ईयर 2022 के लिए 140 रुपए प्रति शेयर डिविडेंड देने की सिफारिश की है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।