Bajaj Finance Q3 Results: बजाज फाइनेंस लिमिटेड ने आज 29 जनवरी को वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 18 फीसदी बढ़ गया है। कंपनी ने इस अवधि में 4,308 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है। यह एनालिस्ट्स के अनुमान से अधिक है। कंपनी को दिसंबर तिमाही में एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) में मजबूत बढ़ोतरी से सपोर्ट मिला। ब्लूमबर्ग पोल के एनालिस्ट्स ने 4,136 करोड़ रुपये के नेट प्रॉफिट का अनुमान लगाया था।
