Bajaj Finserv Q2 results : मुनाफा 24% बढ़कर 1929 करोड़ रुपए पर रहा, आय 25% बढ़ी

Bajaj Finserv Q2 : वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही में बजाज फिनसर्व की नेट इंटरेस्ट इनकम सालाना आधार पर 6767 करोड़ रुपए से बढ़कर 8641 करोड़ रुपए पर रही है। तिमाही दर तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में बजाज फिनसर्व का ग्रॉस NPA 0.87 फीसदी से बढ़कर 0.91 फीसदी पर रहा है। जबकि इस अवधि में नेट एनपीए तिमाही आधार पर बिना किसी बदलाव के 0.31 फीसदी पर रहा है

अपडेटेड Oct 27, 2023 पर 3:09 PM
Bajaj Finserv Q2 : वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही में बजाज फिनसर्व की नेट इंटरेस्ट इनकम सालाना आधार पर 6767 करोड़ रुपए से बढ़कर 8641 करोड़ रुपए पर रही है

बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv) ने 27 अक्टूबर को वित्त वर्ष 2023-24 के दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। 30 सितंबर 2023 को खत्म हुई इस तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 24 फीसदी बढ़कर 1929 करोड़ रुपये पर रहा है। जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 1557 करोड़ रुपए रहा था। 30 सितंबर 2023 को खत्म हुई इस तिमाही में कंपनी की कुल कंसोलीडेटेड आय सालाना आधार पर 25 फीसदी बढ़कर 26,023 करोड़ रुपये रही है। जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी की आय 20803 करोड़ रुपये थी।

वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही में बजाज फिनसर्व की नेट इंटरेस्ट इनकम सालाना आधार पर 6767 करोड़ रुपए से बढ़कर 8641 करोड़ रुपए पर रही है। तिमाही दर तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में बजाज फिनसर्व का ग्रॉस NPA 0.87 फीसदी से बढ़कर 0.91 फीसदी पर रहा है। जबकि इस अवधि में नेट एनपीए तिमाही आधार पर बिना किसी बदलाव के 0.31 फीसदी पर रहा है।

बजाज फाइनेंस 


कंपनी की सब्सिडियरी कंपनियों के प्रदर्शन पर नजर डालें तो 30 सितंबर 2023 के खत्म हुई दूसरी तिमाही में बजाज फाइनेंस का कर बाद मुनाफा 28 फीसदी बढ़कर 3,551 करोड़ रुपये पर रहा है। इस अवधि में बजाज फाइनेंस की कुल आय सालाना आधार पर 34 फीसदी की बढ़त के साथ 13,382 करोड़ रुपए पर रही है। जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी की कुल आय 9974 करोड़ रुपए रही थी।

30 सितंबर, 2023 को बजाज फाइनेंस की एसेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) 2.90 लाख करोड़ रुपये थी, जो 30 सितंबर 2022 को 2.18 लाख करोड़ रुपये थी। इसमें सालाना आधार पर 33 फीसदी की बढ़त हुई है। 30 सितंबर 2023 तक बजाज फाइनेंस के ग्रॉस एनपीए और नेट एनपीए 0.91 फीसदी और 0.31 फीसदी पर थे। जबकि 30 सितंबर 2022 को ये 1.17 फीसदी और 0.44 फीसदी पर थे। कंपनी के स्टेज 3 एसेट्स का प्रॉविजनिंग कवरेज रेशियो 66 फीसदी था।

बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस कंपनी

जुलाई-सितंबर 2023 तिमाही में बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस कंपनी का नेट प्रॉफिट 39 फीसदी बढ़कर 468 करोड़ रुपये रहा है। इस अवधि में कंपनी ग्रॉस रिटेन प्रीमियम 53 फीसदी बढ़कर 7,298 करोड़ रुपये रहा। जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 4781 करोड़ रुपये था।

जुलाई-सितंबर 2023 तिमाही में बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस कंपनी का शुद्ध अर्जित प्रीमियम 2250 करोड़ रुपये रहा है। जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 2090 करोड़ रुपये था।

30 सितंबर, 2023 तिमाही में नकदी और निवेश के आधार पर कंपनी की एसेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) 29,511 करोड़ रुपये थी, जबकि 30 सितंबर, 2022 को यह 26,052 करोड़ रुपये थी। इसमें सालाना आधार पर 13 फीसदी की बढ़त हुई है।

Maruti Suzuki Q2 Result: 80% बढ़ा मुनाफा, रेवेन्यू में 24% का उछाल, शानदार नतीजे से शेयर रिकॉर्ड ऊंचाई पर

बजाज आलियांज लाइफ इंश्योरेंस कंपनी

30 सितंबर 2023 को खत्म हुई दूसरी तिमाही में बजाज आलियांज लाइफ इंश्योरेंस कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 21 फीसदी बढ़कर 193 करोड़ रुपये रहा है। Q2FY24 में कंपनी का न्यू बिजनेस प्रीमियम 26 फीसदी बढ़कर 2,821 करोड़ रुपये हो गया है। जबकि वित्त वर्ष 2023 की दूसरी तिमाही में यह 2,235 करोड़ रुपये था। वित्त वर्ष 2024 की दूसरी तिमाही में कंपनी का रिन्यूएबल प्रीमियम 2,517 करोड़ रुपये रहा। जबकि वित्त वर्ष 2023 की दूसरी तिमाही में या 1920 करोड़ रुपये था। इसमें सालाना आधार पर 31 फीसदी की बढ़त हुई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।