Bajaj Finserv Q3 results: नेट प्रॉफिट 21% बढ़कर हुआ 2,157.67 करोड़ रुपये

Bajaj Finserv Q3 results: Bajaj Finserv Ltd ने आज 30 जनवरी को चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किये। इस दौरान कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 21.08 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 2,157.67 रुपये रहा। बजाज फाइनेंस लिमिटेड की शाखा में मजबूत ग्रोथ के कारण मुनाफे में वृद्धि देखने को मिली।

अपडेटेड Jan 30, 2024 पर 3:30 PM
Bajaj Finserv की कंसोलिडेटेड कुल आय सालाना 33 प्रतिशत बढ़कर 29,038 करोड़ रुपये हो गई। कंपनी की ब्याज आय सालाना आधार पर 33.5 प्रतिशत बढ़कर 13,922.38 करोड़ रुपये हो गई
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Bajaj Finserv Q3 results: बजाज फिनसर्व लिमिटेड (Bajaj Finserv Ltd) ने आज यानी कि 30 जनवरी को चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 21.08 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 2,157.67 रुपये का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा दर्ज किया। यह बजाज फाइनेंस लिमिटेड की शाखा में मजबूत ग्रोथ के कारण मुनाफे में वृद्धि देखने को मिली। कंपनी की कंसोलिडेटेड कुल आय सालाना 33 प्रतिशत बढ़कर 29,038 करोड़ रुपये हो गई। तीसरी तिमाही में कंपनी की ब्याज आय सालाना आधार पर 33.5 प्रतिशत बढ़कर 13,922.38 करोड़ रुपये हो गई। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी की बीमा कारोबार से प्रीमियम और अन्य ऑपरेटिंग आय बढ़कर 12,308.62 करोड़ रुपये हो गई। जबकि एक साल पहले की अवधि में यह 9,102.50 करोड़ रुपये रही थी।

    एक दिन पहले, बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) जो बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv) का हिस्सा है। इस कंपनी ने दिसंबर तिमाही के लिए 3,638.95 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा दर्ज किया। ये मुनाफा पिछले वर्ष से 22.4 प्रतिशत अधिक है।

    बजाज फाइनेंस ने Q3FY24 में 38.5 लाख ग्राहक फ्रेंचाइज के साथ अब तक की सबसे अधिक तिमाही वृद्धि दर्ज की। इस दौरान कंपनी ने 98.6 लाख नए लोन बुक किये।


    बजाज फाइनेंस की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी, बजाज हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड ने शुद्ध मुनाफे में 31 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। इसके अलावा, बजाज फाइनेंस का एसेट्स अंडर मैनेजमेंट Q3FY24 में 3 लाख करोड़ रुपये के माइलस्टोन को पार कर गया।

    ये 9 स्टॉक्स निवेशकों को कमाकर देंगे पैसा, एक हफ्ते में जोरदार कमाई के लिए तीन एक्सपर्ट्स ने बनाई रणनीति

    बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस कंपनी (BAGIC) ने ग्रॉस रिटेन प्रीमियम में 19 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। कंपनी की रिलीज में कहा गया है कि तिमाही में कई प्राकृतिक आपदाओं (NATCAT) के बावजूद, इसने एक्सलेंट कंपाइंड रेशियो जारी रखा।

    BAGIC का शुद्ध अर्जित प्रीमियम Q3FY24 के लिए 13 प्रतिशत बढ़कर 2,358 करोड़ रुपये हो गया। जबकि Q3FY23 में यह 2,086 करोड़ रुपये रहा था।

    बजाज आलियांज लाइफ इंश्योरेंस कंपनी (BALIC) ने तिमाही के लिए शुद्ध नए बिजनेस मूल्य में 20 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। इसके अलावा एसेट अंडर मैनेजमेंट के तहत इसका एसेट Q3FY24 में 1 लाख करोड़ रुपये के माइलस्टोन को पार कर गई।

    Q3FY24 के लिए रिनीवल प्रीमियम 2,903 करोड़ रुपये रहा। जबकि Q3FY23 में 2,215 करोड़ रुपये था। इसमें 31 प्रतिशत की वृद्धि देखने को मिली है।

    आज दोपहर 1.41 बजे, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv )1,598.40 रुपये पर कारोबार कर रहा था। ये पिछले बंद से 2.35 प्रतिशत गिरा है।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।