ये 9 स्टॉक्स निवेशकों को कमाकर देंगे पैसा, एक हफ्ते में जोरदार कमाई के लिए तीन एक्सपर्ट्स ने बनाई रणनीति
GIC पर Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने 384 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 440 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। Indiabulls Housing Finance पर LKP Securities के रूपक डे ने 210 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। इसमें 235 रुपये का लक्ष्य नजर आयेगा
सीएनबीसी-आवाज़ के खिलाड़ी नंबर 1 में इस हफ्ते 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार है। इस हफ्ते Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत, LKP Securities के रूपक डे और SSJ Finance के विरल छेड़ा के बीच मुकाबला है। इसमें कोई भी जीते लेकिन निवेशक और ट्रेडर्स चाहें तो अपनी सूझबूझ से दांव लगाकर पैसा कमा सकते हैं। पहले कोराबारी दिन की समाप्ति पर प्रशांत सावंत के सुझाये स्टॉक्स ने 2.02% का रिटर्न दिया। पहले कोराबारी दिन की समाप्ति पर रूपक डे के सुझाये स्टॉक्स ने 6.05% का रिटर्न दिया। पहले कोराबारी दिन की समाप्ति पर विरल छेड़ा के सुझाये स्टॉक्स ने 0.56% का रिटर्न दिया।
Share Market News: एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स
Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत का कमाईवाला स्टॉकः BUY GIC
प्रशांत सावंत ने इसमें 384 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इसमें 440 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 360 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।
रूपक डे ने इस स्टॉक में 210 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 205 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 235 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
SSJ Finance के विरल छेड़ा का कमाईवाला शेयरः BUY Hindustan Copper
विरल छेड़ा ने इस स्टॉक में 288 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 315 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 274 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत का कमाईवाला स्टॉकः BUY Ashoka Buildcon
प्रशांत सावंत ने इसमें 180 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इसमें 210 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 155 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।
LKP Securities के रूपक डे का कमाईवाला स्टॉकः BUY Cochin Shipyard
रूपक डे ने इस स्टॉक में 890 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 854 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 1000 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
SSJ Finance के विरल छेड़ा का कमाईवाला शेयरः BUY New India Assurance
विरल छेड़ा ने इस स्टॉक में 246 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 280 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 229 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत का कमाईवाला स्टॉकः BUY FACT
प्रशांत सावंत ने इसमें 861 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इसमें 975 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 825 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।
LKP Securities के रूपक डे का कमाईवाला स्टॉकः BUY NMDC
रूपक डे ने इस स्टॉक में 222 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 214 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 250 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
SSJ Finance के विरल छेड़ा का कमाईवाला शेयरः BUY NTPC
विरल छेड़ा ने इस स्टॉक में 321 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 345 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 309 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
क्या हैं खेल के नियम
ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेशियो होगा।
इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।