BANK OF BARODA Q3 RESULT: मुनाफे में जोरदार उछाल, बैंक को 3,850 करोड़ रुपये का मुनाफा, NII भी बढ़ी

BANK OF BARODA का वित्त वर्ष 23 की तीसरी तिमाही में मुनाफा पिछले साल की समान तिमाही में हुए 2,200 करोड़ रुपये के मुनाफे से सालाना आधार पर बढ़कर 3,850 करोड़ रुपये रहा हो गया। जबकि सालाना आधार पर वित्त वर्ष 23 की तीसरी तिमाही में BANK OF BARODA की शुद्ध ब्याज आय 8,552 करोड़ रुपये बढ़कर 10,818 करोड़ रुपये रही

अपडेटेड Feb 03, 2023 पर 2:39 PM
BANK OF BARODA का तिमाही आधार पर नेट NPA 1.16% से घटकर 0.99% रहा जबकि ग्रॉस NPA 5.31% से घटकर 4.53% रहा
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    पीएसयू सेक्टर की दिग्गज बैंकों में शुमार बैंक ऑफ बड़ौदा (BANK OF BARODA) ने वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही के लिए आज यानी कि 3 फरवरी 2023 को अपने नतीजों का ऐलान कर दिया है। बैंक का मुनाफा तीसरी तिमाही में बढ़ा है। इसके साथ ही बैंक ऑफ बड़ौदा की ब्याज आय में भी बढ़ोत्तरी नजर आई है। बैंक ने अपने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में बैंक का मुनाफा सालाना आधार पर बढ़कर 3,853 करोड़ रुपये रहा जबकि समान अवधि में बैंक का मुनाफा 3,433.4 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था। वित्त वर्ष 23 की तीसरी तिमाही में बैंक की आय भी अनुमान से ज्यादा देखने को मिली है।

    सालाना आधार पर आंकडों पर नजर डालें तो वित्त वर्ष 23 की तीसरी तिमाही में बैंक ऑफ बड़ौदा का मुनाफा बढ़कर 3,850 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछले साल की समान तिमाही में बैंक का मुनाफा 2,200 करोड़ रुपये रहा था।

    आय की बात करें तो एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक सालाना आधार पर वित्त वर्ष 23 की तीसरी तिमाही में बैंक ऑफ बड़ौदा (BANK OF BARODA) की शुद्ध ब्याज आय (NII) बढ़कर 10,818 करोड़ रुपये रही जबकि पिछले साल की समान तिमाही में बैंक की शुद्ध ब्याज आय 8,552 करोड़ रुपये रही थी। हालांकि तीसरी तिमाही के दौरान स्ट्रीट का अनुमान था कि बैंक की शुद्ध ब्याज आय 10,378.8 करोड़ रुपये रह सकती है।


    निफ्टी में इन लेवल्स पर रखें नजर, बंपर कमाई के लिए खरीदें इस स्टॉक में सस्ता ऑप्शनः शिवांगी सरडा

    बैंक के नतीजों को वित्त वर्ष 23 की तीसरी तिमाही के दौरान घटे हुए एनपीए से भी सहारा मिला। बैंक के ग्रॉस NPA और नेट NPA दोनों मोर्चे पर बैंक को राहत मिली है।

    तिमाही आधार के आंकड़ों पर नजर डालें तो वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में बैंक का ग्रॉस NPA घटकर 4.53% रहा जबकि पिछली तिमाही में बैंक का ग्रॉस NPA 5.31% रहा था।

    वहीं नेट एनपीए तिमाही आधार पर घटकर 0.99% जबकि पिछली तिमाही में बैंक का नेट NPA 1.16% रहा था।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।