Berger Paints Share Price : पेंट सेक्टर की दिग्गज कंपनी बर्जर पेंट्स (Berger Paints) ने आज यानी कि 9 अगस्त को वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही के लिए अपने वित्तीय नतीजों की घोषणा कर दी है। कंपनी का चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में मुनाफा बढ़ गया है। पहली तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 39 प्रतिशत बढ़कर 326.32 करोड़ रुपये हो गया है। जबकि कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 234.40 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया था। कंपनी ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि तिमाही आधार पर कंपनी का शुद्ध मुनाफा पिछली तिमाही के मुनाफे 196.21 करोड़ रुपये से 66 प्रतिशत बढ़ गया। बता दें कि कंपनी का मुख्यालय कोलकाता में स्थित है।
रेवन्यू और सालाना खर्च भी बढ़ा
वहीं वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में कंपनी की ऑपरेशन से रेवन्यू 2,739.76 करोड़ रुपये रहा। जो वित्त वर्ष 23 की पहली तिमाही के रेवन्यू 2,488.67 करोड़ रुपये से 10 प्रतिशत अधिक है।
कंपनी का कुल खर्च सालाना आधार पर 5.9 प्रतिशत बढ़कर 2,312.49 करोड़ रुपये हो गया।
Berger Paints भारत (India), नेपाल (Nepal), पोलैंड (Poland) और रूस (Russia) में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के साथ दूसरी सबसे बड़ी घरेलू पेंट कंपनी है।
बीएसई पर स्टॉक 1.34 प्रतिशत गिरकर 701 रुपये पर बंद हुआ। इस साल स्टॉक में 21 प्रतिशत की तेजी आई है। जबकि एक साल का रिटर्न 5 प्रतिशत रहा है। स्टॉक का 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 721.45 रुपये रहा है। जबकि 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर 527.60 रुपये रहा है। वहीं आज के कारोबार में कंपनी के शेयर ने 721.45 रुपये का हाई हिट किया। जबकि 686.70 रुपये का लो हिट किया है।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)