Britannia Q2 Results: 19.55 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ 586.50 करोड़ रहा मुनाफा

संबंधित अवधि में कंपनी का कुल रेवेन्यू 1.21 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ 4,432.88 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि एक साल पहले यानी वित्त वर्ष 2023 की सितंबर तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 4,379.61 करोड़ रुपये था। ब्रोकरेज फर्मों के पोल में कंपनी का नेट प्रॉफिट 549 रुपये और रेवेन्यू 4,474 करोड़ रुपये रहने का अनुमान जताया गया था

अपडेटेड Nov 01, 2023 पर 10:08 PM
NSE में 1 नवंबर को ब्रिटानिया का शेयर 0.66 पर्सेंट की गिरावट के साथ 4,397.30 रुपये पर बंद हुआ।

वित्त वर्ष 2024 की सितंबर तिमाही में ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज (Britannia Industries) का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 19.55 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ 586.50 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले इसी अवधि में कंपनी का मुनाफा 490.58 करोड़ रुपये था।

संबंधित अवधि में कंपनी का कुल रेवेन्यू 1.21 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ 4,432.88 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि एक साल पहले यानी वित्त वर्ष 2023 की सितंबर तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 4,379.61 करोड़ रुपये था।

ब्रोकरेज फर्मों के पोल में कंपनी का नेट प्रॉफिट 549 रुपये और रेवेन्यू 4,474 करोड़ रुपये रहने का अनुमान जताया गया था। जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली कच्चे माल की लागत 1.6 पर्सेंट बढ़कर 2,282.58 करोड़ रुपये हो गई, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह आंकड़ा 2,245.94 करोड़ रुपये था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में 1 नवंबर को ब्रिटानिया का शेयर 29.20 रुपये यानी 0.66 पर्सेंट की गिरावट के साथ 4,397.30 रुपये पर बंद हुआ।


संबंधित अवधि में कंपनी का कुल खर्च 3,686 करोड़ रुपये रहा, जबकि एक साल पहले यह 3,774 करोड़ रुपये था। इस दौरान, कंपनी का नेट टैक्स खर्च 212 करोड़ रुपये रहा, जबकि एक साल पहले यह आंकड़ा 169 करोड़ रुपये था। ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के वाइस चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर वरुण बेरी (Varun Berry) ने बताया, ' कंपनी पिछले दो साल से हाई इनफ्लेशन की चुनौतियों से जूझ रही है और इस चुनौतपूर्ण माहौल में हमारी परफॉर्मेंस अच्छी रही है। अभी भी ग्रामीण इलाकों में हमारी बेहतर परफॉर्मेंस की संभावना ज्यादा है, लिहाजा ग्रामीण क्षेत्रों में सुस्ती के बावजूद यहां कंपनी का विस्तार जारी है।'

सितंबर तिमाही में कंपनी की डिजिटल मार्केटिंग का कामकाज भी बेहतर हुआ। साथ ही, फैसले लेने की क्षमता को बढ़ाने और डिस्ट्रीब्यूशन के सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए कंपनी ने डिजिटलाइजेशन का सहारा लिया। संबंधित अवधि में कंपनी ने बिहार में मौजूद अपने नए ग्रीनफील्ड प्लांट में कमर्शियल तौर पर ऑपरेशन शुरू किया। बेरी ने कहा, ' रंजनगांव फूड पार्क में क्षमता बढ़ोतरी के साथ ही हम उत्पादन में और बढ़ोतरी के अलावा इन बाजारों में कॉम्पटिशन भी बढ़ाने को तैयार हैं।'

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।