Cipla Q1 Result: देश की दिग्गज फार्मा कंपनी सिप्ला (Cipla) ने 30 जून 2022 को खत्म हुई वित्त वर्ष 2022-23 के पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए है। जिसके मुताबिक इस अवधि में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 4 फीसदी घटकर 686.40 करोड़ रुपये पर रहा है जो कि पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 714.7 करोड़ रुपये पर रहा था। वहींCNBC-TV18 के पोल में जून तिमाही में कंपनी के मुनाफे में 620.2 करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान किया गया था।
30 जून 2022 को समाप्त पहली तिमाही में सिप्ला की आय 2.3 फीसदी घटकर 5,375.19 करोड़ रुपये पर रही है जो कि पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 5,504 करोड़ रुपये पर रही थी। वहीं CNBC-TV18 के पोल में जून तिमाही में कंपनी की आय 5,519.6 करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान किया गया था।
ऑपरेटिंग परफॉर्मेश पर नजर डालें तो जून 2022 तिमाही में कंपनी का एबिटडा सालाना आधार पर 15 फीसद घटकर 1,143.35 करोड़ रुपये पर रहा है जो कि पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 1,346 करोड़ रुपये पर रहा था। वहीं CNBC-TV18 के पोल में इसके 1,096 करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान किया गया था।
साल दर साल आधार पर 30 जून 2022 को समाप्त पहली तिमाही में सिप्ला का एबिटडा मार्जिन 21.3 फीसदी पर रहा है जो कि पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 24.5 फीसदी पर रहा था।
आज के कारोबार में सिप्ला का शेयर एनएसई पर 9.95 रुपये यानी 1.03 फीसदी की बढ़त के साथ 977.40 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।