Coal India Q4 Results: रेवेन्यू में गिरावट लेकिन 26% बढ़ा मुनाफा, डिविडेंड का ऐलान

Coal India march quarter results: मार्च तिमाही के दौरान कोल इंडिया का रेवेन्यू करीब 2 फीसदी गिरकर 37,410.4 करोड़ रुपये हो गया है। हालांकि, इसके बावजूद कंपनी के प्रॉफिट में बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी ने 38,152.3 करोड़ रुपये का रेवेन्यू दर्ज किया था

अपडेटेड May 02, 2024 पर 7:38 PM
कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने 2 मई को FY24 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं।

Coal India Q4 Results: कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) ने 2 मई को FY24 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 26 फीसदी बढ़कर 8,640.5 करोड़ रुपये हो गया है। पब्लिक सेक्टर की कंपनी ने पिछले साल की समान तिमाही में 6,869.5 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। कंपनी के शेयरों में आज 0.23 फीसदी की मामूली गिरावट आई है और यह स्टॉक 453.25 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। कंपनी का मार्केट कैप 2.79 लाख करोड़ रुपये है।

कैसे रहे Coal India के तिमाही नतीजे

मार्च तिमाही के दौरान कोल इंडिया का रेवेन्यू करीब 2 फीसदी गिरकर 37,410.4 करोड़ रुपये हो गया है। हालांकि, इसके बावजूद कंपनी के प्रॉफिट में बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी ने 38,152.3 करोड़ रुपये का रेवेन्यू दर्ज किया था।


इसके अलावा, कोल इंडिया का कंसोलिडेटेड सेल्स भी जनवरी-मार्च अवधि में गिरकर 39,654.4 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्तीय वर्ष की इसी अवधि में 40,371.5 रुपये था। कंसोलिडेटेड सेल्स में 1.8 फीसदी की कमी आई है।

Coal India का रेवेन्यू उम्मीद से कम लेकिन मुनाफा अधिक

कोल इंडिया रेवेन्यू के मामले में एनालिस्ट्स की उम्मीदों से थोड़ा चूक गई, लेकिन जनवरी-मार्च तिमाही में अपने मुनाफे के मामले में उम्मीदों से आगे निकल गई। 11 ब्रोकरेज ने अनुमान लगाया था कि Q4FY24 में कंपनी का रेवेन्यू 8.7 फीसदी बढ़कर 38152 करोड़ रुपये हो जाएगा। Q4FY23 में यह आंकड़ा 35,092 करोड़ रुपये था। दूसरी ओर, Q4FY23 में PAT 5,533 करोड़ रुपये से 27 फीसदी बढ़कर 7,617 करोड़ रुपये होने की उम्मीद थी। हालांकि, तिमाही आधार पर इसमें गिरावट की उम्मीद जताई गई थी।

Coal India ने की डिविडेंड की घोषणा

तिमाही नतीजों के साथ ही कोल इंडिया ने अपने शेयरधारकों के लिए डिविडेंड की घोषणा की है। कंपनी के बोर्ड ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 5 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड को मंजूरी दी। यह कंपनी की ओर से तीसरा अंतरिम डिविडेंड है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।