Cognizant Q4: मुनाफा 82% उछला, आय में भी हुई जबरदस्त बढ़ोतरी

Cognizant ने भारत में 2021 में रिकॉर्ड 33,000 नई भर्तियां की है जिसके चलते पूरी दुनिया में इसके कर्मचारियों की संख्या 330,600 लाख पर पहुंच गई है.

अपडेटेड Feb 03, 2022 पर 12:49 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
दिसंबर तिमाही में कंपनी की डिजिटल कारोबार से होनेवाली रेवेन्यू सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़ी है और कंपनी के कुल आय में इसका योगदान 45 फीसदी रहा है।

Cognizant Technology Solutions ने 31 दिसंबर 2021 को समाप्त चौथी तिमाही के नतीजे जारी करते हुए बताया है कि कंपनी के रेवेन्यू में कॉन्स्टेंट करेंसी टर्म (CC Term)में सालाना आधार पर 14.5 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है और यह 4.8 अरब डॉलर पर रही है। चौथी तिमाही में कंपनी ने अब तक का सबसे ज्यादा रेवेन्यू हासिल किया है।

इसी तरह दिसंबर 2021 को खत्म हुई इस चौथी तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 82 फीसदी के उछाल के साथ 57.6 करोड़ डॉलर पर पहुंच गया है जो कि पिछले साल की इसी अवधि में 31.6 करोड़ डॉलर पर रहा था।

टीनेक (Teaneck)न्यू जर्सी स्थिति इस कंपनी ने अपने रेवेन्यू में इस पूरे साल सालाना आधार पर 10 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की है। साल 2021 में कंपनी की रेवेन्यू 18.5 अरब डॉलर पर रही है। कंपनी 2015 के बाद पहली बार रेवेन्यू में डबल डिजिट ग्रोथ हासिल करती नजर आई है।


दिसंबर तिमाही में कंपनी की डिजिटल कारोबार से होनेवाली रेवेन्यू सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़ी है और कंपनी के कुल आय में इसका योगदान 45 फीसदी रहा है। कंपनी के डिजिटल बुकिंग में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। कंपनी लगातार डिजिटल अर्निंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेस और एनालिटिक्स, क्लाउंड और इंटरनेट आउट थीम्स (IoT) पर अपना फोकस बनाए हुए है।

चौथी तिमाही में सालाना आधार पर फाइनेंशियल सर्विस से होने वाली कंपनी के आय में CC टर्म में 18.8 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। वहीं इस अवधि में हेल्थकेयर सेगमेंट से होनेवाली आय CC टर्म में सालाना आधार 8.2 फीसदी बढ़ी है।

Jubilant Food के तिमाही नतीजों के बाद ब्रोकरेज हाउसेज से जानें, स्टॉक को खरीदें, बेचें या करना है होल्ड

Cognizant ने भारत में 2021 में रिकॉर्ड 33,000 नई भर्तियां की है जिसके चलते पूरी दुनिया में इसके कर्मचारियों की संख्या 330,600 लाख पर पहुंच गई है। महीने दर महीने आधार पर दिसंबर में कंपनी की एट्रिशन रेट 33 फीसदी से घटकर 31 फीसदी पर आ गई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।