Colgate-Palmolive Q4 results: नेट प्रॉफिट 20% बढ़कर 380 करोड़ रुपये रहा, डिविडेंड का भी ऐलान

मार्च 2024 तिमाही में कोलगेट-पामोलिव इंडिया का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 20 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ 379.82 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि संबंधित अवधि में उसकी कुल सेल्स 1,480.66 करोड़ रुपये रही और इसमें सालाना आधार पर 10.35 पर्सेंट की बढ़ोतरी हुई

अपडेटेड May 14, 2024 पर 8:12 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Colgate Palmolive के बोर्ड ने 26 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से दूसरा अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है

मार्च 2024 तिमाही में कोलगेट-पामोलिव इंडिया का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 20 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ 379.82 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि संबंधित अवधि में उसकी कुल सेल्स 1,480.66 करोड़ रुपये रही और इसमें सालाना आधार पर 10.35 पर्सेंट की बढ़ोतरी हुई। इस दौरान कंपनी का इबिट्डा (EBIDTA) 17.7 पर्सेंट बढ़कर 532 करोड़ रुपये रहा। मार्च 2024 तिमाही में कंपनी का इबिट्डा मार्जिन 2.20 पर्सेंट बढ़कर 35.7 पर्सेंट हो गया।

कंपनी बोर्ड ने 26 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से दूसरा अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। इसके अलावा, वित्त वर्ष 2023-24 में शानदार परफॉर्मेंस की वजह से कंपनी ने 10 रुपये प्रति शेयर के वन टाइम अंतरिम डविडेंड का भी ऐलान किया है। शेयरधारकों को दिए जाने वाले कुल डिविडेंड पर कंपनी 979.2 करोड़ रुपये खर्च करेगी। डिविडेंड का भुगतान 7 जून 2024 को या इसके बाद किया जाएगा। कंपनी वित्त वर्ष 2023-24 में कुल 58 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड देगी।

कंपनी की MD और CEO प्रभा नरसिम्हन ने बताया, 'वित्त वर्ष 2024 की अंतिम तिमाही के आखिर में हम अपनी परफॉर्मेंस से खुश हैं। हमने भारत में ओरल हेल्थ को लेकर कोशिशें तेज कर दी हैं। हम ओरल केयर फॉर्मूलेशन में लगातार निवेश कर रहे हैं और अपने कोर पोर्टफोलियो की प्रोडक्ट और पैकेजिंग क्वॉलिटी को अपग्रेड कर रहे हैं।'


कंपनी ने बेहतर फॉर्मूले के साथ कोलगेट एक्टिव सॉल्ट में सुधार किया है और अपने प्रमुख टूथपेस्ट कोलगेट टोटल के लिए सस्ता 80 ग्राम का पैक पेश किया है। इसके अलावा, कोलगेट-पामोलिव ने नई खुशबूओं वाला पामोलिव बॉडी वॉश लॉन्च किया है। शहरों के मुकाबले ग्रामीण इलाकों में कंपनी की सेल्स ज्यादा रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में कोलगेट का शेयर 1.44 पर्सेंट की गिरावट के साथ 2,818.40 रुपये पर बंद हुआ।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।