Dabur Q4 Result: मुनाफे में दिखी मामूली गिरावट, 2.70 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड का किया ऐलान

Dabur Q4 Result: मार्च तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 0.5 फीसदी घटकर 292.7 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी का मुनाफा 294.3 करोड़ रुपये पर था। वहीं CNBC-TV18 के पोल में कंपनी का मुनाफा 350 करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान किया गया था

अपडेटेड May 04, 2023 पर 3:52 PM
चौथी तिमाही में कंपनी का एबिटडा मार्जिन पिछली तिमाही के 18 फीसदी से घटकर 15.3 फीसदी पर आ गई है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Dabur Q4 Result:  हाउसहोल्ड और पर्सनल प्रोडक्ट बनाने वाली देश की दिग्गज कंपनी डाबर इंडिया (Dabur) ने 04 मई को वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। 31 मार्च 2023 को खत्म हुई इस तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार घटा है और यह बाजार अनुमान से कम रहा है। हालांकि चौथी तिमाही में कंपनी की आमदनी में बढ़त देखने को मिली है। मार्च तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 0.5 फीसदी घटकर 292.7 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी का मुनाफा 294.3 करोड़ रुपये पर था। वहीं CNBC-TV18 के पोल में कंपनी का मुनाफा 350 करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान किया गया था।

    रेवेन्यू बढ़ी

    कंपनी की आमदनी की बात की जाए तो चौथी तिमाही में कंपनी की रेवेन्यू साल- दर-साल आधार पर 6.4 फीसदी बढ़कर 2,677.8 करोड़ रुपये पर रही है जो कि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी की रेवेन्यू 2,517.8 करोड़ रुपये पर रही थी। जबकि CNBC-TV18 के पोल में इसके 2,670 करोड़ रुपये रहने का अनुमान किया गया था।


    Rane Engine के शेयर में लगा 20% का अपर सर्किट, बेहतर नतीजों से शेयर में आया उछाल

    एबिटा में आई गिरावट

    साल दर साल आधार पर चौथी तिमाही में कंपनी का एबिटा 9.6 फीसदी की गिरावट के साथ 410 करोड़ रुपये पर रहा है जो कि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 453.6 करोड़ रुपये पर था। हालांकि CNBC-TV18 के पोल में 425 करोड़ रुपये रहने का अनुमान किया गया था।

    चौथी तिमाही में कंपनी का एबिटडा मार्जिन पिछली तिमाही के 18 फीसदी से घटकर 15.3 फीसदी पर आ गई है। जबकि CNBC-TV18 के पोल में इसके 18 फीसदी पर रहने का अनुमान किया था।

    डिविडेंड का किया ऐलान

    31 मार्च 2023 को खत्म हुई चौथी तिमाही में कंपनी की FMCG वॉल्यूम ग्रोथ 11 फीसदी पर रही है जबकि घरेलू वॉल्यूम ग्रोथ 1 फीसदी पर आ गई है। हालांकि बाजार को अनुमान था कि चौथी तिमाही में कंपनी की घरेलू वॉल्यूम ग्रोथ -1% से +2% पर रह सकती है। बता दें कि कंपनी ने निवेशकों के लिए 2.70 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड का भी ऐलान किया है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।