DBS Bank India के नेट प्रॉफिट में 36% का उछाल

वित्त वर्ष 2023 में DBS Bank India का नेट प्रॉफिट 36.52% बढ़ोतरी के साथ 228 करोड़ रुपये रहा। बैंक के MD और CEO सुरजीत शोम ने बताया कि टेक्नोलॉजी, ब्रांच नेटवर्क और एचआर जैसे प्लैटफॉर्म पर इंटिग्रेशन प्रोसेस की वजह से बैंक को कई तरह के खर्चों का सामना करना पड़ा है, लेकिन उसभी मोर्चों पर परफॉर्मेंस पिछले साल के मुकाबले बेहतर रही है

अपडेटेड Jun 20, 2023 पर 9:19 PM
वित्त वर्ष 2023 में DBS Bank India का नेट रेवेन्यू 16 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ 3,351 करोड़ रुपये रहा।

वित्त वर्ष 2023 में DBS Bank India का नेट प्रॉफिट 36.52% बढ़ोतरी के साथ 228 करोड़ रुपये रहा। DBS Bank India, सिंगापुर के DBS बैंक की सब्सिडियरी है। बैंक ने दिसंबर 2022 में ऐलान किया था कि उसका प्राइवेट सेक्टर के लक्ष्मी विलास बैंक के साथ मर्जर पूरा हो गया है। हालांकि, बैंक का कहना था कि मर्जर के असर को समझने में अभी और 18 महीने का वक्त लगेगा।

DBS Bank India (डीबीएस बैंक इंडिया) के MD और CEO सुरजीत शोम ने बताया कि टेक्नोलॉजी, ब्रांच नेटवर्क और एचआर जैसे प्लैटफॉर्म पर इंटिग्रेशन प्रोसेस की वजह से बैंक को कई तरह के खर्चों का सामना करना पड़ा है। उन्होंने बताया, 'इसके बावजूद सभी मोर्चों पर परफॉर्मेंस पिछले साल के मुकाबले बेहतर रही है। साथ ही, अपनी बिजनेस रफ्तार, एसेट क्वालिटी और टैलेंट को बेहतर बनाने की दिशा में हमने सार्थक पहल की है। हमारे सारे बिजनेस की ग्रोथ बेहतर रही है। 'शोम ने भरोसा जताया कि नेटवर्क में विस्तार और डिजिटल क्षमताओं की बदौलत बैंक को छोटे बिजनेस सेगमेंट की मदद करने और और बड़े कॉरपोरेट बिजनेस को मजबूत बनाने में मददद मिली है।

विमानों की खरीद की सबसे बड़ी डील, 500 प्लेन खरीदेगी IndiGo

वित्त वर्ष 2023 में DBS Bank India का नेट रेवेन्यू 16 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ 3,351 करोड़ रुपये रहा, जबकि एक साल पहले यह 2,892 करोड़ रुपये था। इस दौरान कंपनी के स्टेबल इनकम में 18 पर्सेंट की बढ़ोतरी हुई और यह 3,068 करोड़ रुपये रहा। साथ ही, कस्टमर एसेट 10 पर्सेंट की ग्रोथ के साथ 50,701 करोड़ रुपये हो गई, जबकि एक साल पहले यह आंकड़ा 46,250 करोड़ रुपये था। बैंक की एसेट क्वालिटी में भी बेहतरी देखने को मिली और ग्रॉस नॉन-परफॉर्मिंग एसेट रेशियो 9.5 पर्सेंट से घटकर 5.61 पर्सेंट हो गया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।