नतीजों के बाद Divi's Laboratories का शेयर 10% टूटा, Q3 में मुनाफा 66% घटा

दिसंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 66 फीसदी टूटकर 306.8 करोड़ रुपए पर रहा है। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी का मुनाफा 902.2 करोड़ रुपए पर रही था। वहीं CNBC-TV18 के पोल में कंपनी का मुनाफा 464.7 करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान किया गया था

अपडेटेड Feb 03, 2023 पर 1:39 PM
कंपनी का EBITDA मार्जिन सालाना आधार पर 44 फीसदी से घटकर 23.9 फीसदी पर रहा है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Divi's Laboratories Q3 Result- आज यानी 3 फरवरी को Divi's Laboratories के शेयर में इंट्राडे के कारोबार में 10 फीसदी गिरावट देखने को मिली और यह 2950 के स्तर को छुता नजर आया। दरअसल कंपनी ने 31 दिसंबर 2022 को खत्म हुई वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं , जो अनुमान से कमजोर रहे है। दिसंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 66 फीसदी टूटकर 306.8 करोड़ रुपए पर रहा है। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी का मुनाफा 902.2 करोड़ रुपए पर रही था। वहीं CNBC-TV18 के पोल में कंपनी का मुनाफा 464.7 करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान किया गया था।

    दिसंबर 2022 में खत्म हुई तीसरी तिमाही में Divi's Laboratories की आय सालाना आधार पर 31.5 फीसदी की गिरावट के साथ 1,707.7 करोड़ रुपए पर रही है जबकि CNBC-TV18 के पोल में कंपनी की आय 1,782.3 करोड़ रुपये पर रहने की अनुमान किया गया था। वहीं पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी की आय 2,493.3 करोड़ रुपए पर रही थी।

    सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में कंपनी का EBITDA 62.8 फीसदी की गिरावट के साथ 408.2 करोड़ रुपए पर आ गया है, वहीं CNBC-TV18 के पोल में इसके 591.2 करोड़ रुपए पर रहने का अनुमान किया गया था। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 1,098 करोड़ रुपए रहा था।


    Adani Ports में नई पोजिशन लेने पर रोक, NSE ने इसे डाल दिया F&O की बैन लिस्ट में, समझें इसका क्या है मतलब

    इस बीच कंपनी का EBITDA मार्जिन सालाना आधार पर 44 फीसदी से घटकर 23.9 फीसदी पर रहा है। जबकि CNBC-TV18 के पोल में इसके 33.2 फीसदी पर रहने का अनुमान किया गया था।

    आज एनएसई पर यह Divi's Laboratories का शेयर 314.00 रुपये 9.61 फीसदी की गिरावट के साथ 2953.70 रुपये के आसपास नजर आ रहा है। 1 हफ्ते में शेयर 9.61 फीसदी टूटा है जबकि जनवरी 2023 में यह स्टॉक 13.47 फीसदी गिरा है। वहीं 3 महीने में इसमें 21.92 फीसदी की गिरावट आई है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।