Divi's Labs Q1 results: मुनाफा 26% बढ़कर 702 करोड़ रुपए रहा, आय 15% बढ़ी

साल -दर -साल आधार पर पहली तिमाही में कंपनी की कंसोलिडेटेड एबिटडा मार्जिन 43.5 फीसदी से घटकर 37.6 फीसदी पर रही है

अपडेटेड Aug 12, 2022 पर 1:55 PM
वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही Divis Laboratories का कंसोलिडेटेड मुनाफा 26 फीसदी बढ़कर 702 करोड़ रुपये पर रहा है।

Divi's Labs Q1 results: देश की दिग्गज फार्मास्यूटिकल्स कंपनी Divis Laboratories ने 30 जून 2022 को खत्म हुई पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए है। वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही Divis Laboratories का कंसोलिडेटेड मुनाफा 26 फीसदी बढ़कर 702 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि वित्त वर्ष 2022 की पहली तिमाही में 557.1 करोड़ रुपये पर रहा था। वहीं CNBC-TV18 के पोल में इसके 698 करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान किया गया था।

इसी तरह 30 जून 2022 को समाप्त वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही में कंपनी की कंसोलिडेटेड आय 15 फीसदी की बढ़त के साथ 2,254 करोड़ रुपये पर रही है जो कि वित्त वर्ष 2022 की पहली तिमाही में 1,960.6 करोड़ रुपये पर रही थी। वहीं CNBC-TV18 के पोल में इसके 2,326 करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान किया गया था।

30 जून 2022 को खत्म हुई वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड एबिटडा 852 करोड़ रुपये से बढ़कर 854 करोड़ रुपये पर रही है । जो कि 0.2 फीसदी की मामूली बढ़त दर्शाता है। वहीं CNBC-TV18 के पोल में इसके 962.5 करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान किया गया था।


साल -दर -साल आधार पर पहली तिमाही में कंपनी की कंसोलिडेटेड एबिटडा मार्जिन 43.5 फीसदी से घटकर 37.6 फीसदी पर रही है। वहीं CNBC-TV18 के पोल में इसके 41.4 फीसदी पर रहने का अनुमान किया गया था।

1.51 बजे के आसपास एनएसई पर Divi's Labs का शेयर 233.15  रुपये यानी 5.85 फीसदी की गिरावट के साथ 3715 रुपये पर कारोबार करता नजर आ रहा था

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।