Dr Reddy's Q4: मुनाफा सालाना आधार पर 75.9% गिरा, आय में दिखी 15% की बढ़ोतरी

कंपनी के रशियन कारोबार की रेवेन्यू में सालाना आधार पर 70 फीसदी और तिमाही आधार पर 45 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है

अपडेटेड May 19, 2022 पर 4:25 PM
साल -दर-साल आधार पर चौथी तिमाही में कंपनी का एबिटडा मार्जिन 23.8 फीसदी से बढ़कर 23.9 फीसदी पर आ गया है

देश की दिग्गज फार्मा कंपनी डॉ रेड्डीज ने वित्त वर्ष 2021-22 के चौथी तिमाही के नतीजे जिसके मुताबिक 31 मार्च 2022 को खत्म हुए तिमाही में कंपनी का मुनाफा 75.9 फीसदी घटकर 88 करोड़ रुपये पर आ गया है जो कि पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में 362.4 करोड़ रुपये पर रहा था। वहीं CNBC-TV18 के पोल में इसके 677.4 करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान किया गया था।

चौथी तिमाही में डॉ रेड्डीज की आय 15 फीसदी की बढ़त के साथ 5,437 करोड़ रुपये पर रही है। जो कि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 4,728.4 करोड़ रुपये पर रही थी। वहीं CNBC-TV18 के पोल में इसके 5242.4 करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान किया गया था।

सालाना आधार पर चौथी तिमाही में कंपनी का एबिटडा 1,124 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,298 करोड़ रुपये पर आ गया है जबकि CNBC-TV18 के पोल में इसके 1,132.5 करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान किया गया था।


साल -दर-साल आधार पर चौथी तिमाही में कंपनी का एबिटडा मार्जिन 23.8 फीसदी से बढ़कर 23.9 फीसदी पर आ गया है जबकि CNBC-TV18 के पोल में इसके 21.6 फीसदी पर रहने का अनुमान किया गया था।

चौथी तिमाही में कंपनी के भारतीय कारोबार की रेवेन्यू ग्रोथ 15 फीसदी , EMs कारोबार की रेवेन्यू 36 फीसदी और नॉर्थ अमेरिकी कारोबार की रेवेन्यू ग्रोथ सालाना आधार पर 14 फीसदी रही है। वहीं कंपनी के यूरोपियन कारोबार की रेवेन्यू ग्रोथ सालाना आधार पर 12 फीसदी रही है।

कंपनी के रशियन कारोबार की रेवेन्यू में सालाना आधार पर 70 फीसदी और तिमाही आधार पर 45 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।