Eicher Motors Q1 result | मुनाफे में सालाना आधार पर 2.5 गुने की बढ़ोतरी, आय में 75% की उछाल

तिमाही आधार पर कंपनी की आय में 6.4 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। गौरलतब है कि जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी की आय 3,193 करोड़ रुपये पर रही थी

अपडेटेड Aug 10, 2022 पर 4:44 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
साल -दर साल आधार पर 30 जून 2022 को खत्म हुई तिमाही में Royal Enfield का एबिटडा 362.9 करोड़ रुपये से बढ़कर 831.1 करोड़ रुपये पर आ गया है।

Eicher Motors Q1 result: आयशर मोटर्स (Eicher Motors) ने 10 अगस्त को 30 जून 2022 को खत्म हुई वित्त वर्ष 2023 के पहली तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए है। जिसके मुताबिक कंपनी के मुनाफे में सालाना आधार पर 157.5 फीसदी यानी करीब 2.5 गुने की बढ़ोतरी हुई है औऱ यह 610.66 करोड़ रुपये रही है।

बता दें कि वित्त वर्ष 2022 की पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 237 करोड़ रुपये रहा था। तिमाही आधार पर देखें तो कंपनी का मुनाफा लगभग सपाट रहा है। क्योंकि जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी को 610 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

Royal Enfield मोटरबाइक बनाने वाली Eicher Motors की आय में सालाना आधार पर 72 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है और यह 1,974 करोड़ रुपये से बढ़कर 3,397 करोड़ रुपये पर आ गई। तिमाही आधार पर कंपनी की आय में 6.4 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। गौरलतब है कि जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी की आय 3,193 करोड़ रुपये पर रही थी।


Eveready Industries के शेयर अच्छे आउटलुक के दम पर 5% मजबूत, 5 महीने के हाई पर पहुंचे

साल -दर साल आधार पर 30 जून 2022 को खत्म हुई तिमाही में Royal Enfield का एबिटडा 362.9 करोड़ रुपये से बढ़कर 831.1 करोड़ रुपये पर आ गया है जबकि इसी अवधि में एबिटडा मार्जिन 18.4 फीसदी से बढ़कर 24.5 फीसदी पर आ गया है।

कंपनी के प्रदर्शन में सालाना आधार पर आई इस मजबूती में एक्सपोर्ट में बढ़त , Royal Enfield की बिक्री में बढ़ोतरी और मई 2022 में कंपनी द्वारा अपने प्रोडक्ट्स की कीमतों में की गई बढ़त का अहम योगदान रहा है।

आज के इस शेयर की चाल पर नजर डालें तो एनएसई पर Eicher Motors का शेयर 37.80 रुपये यानी 1.21 फीसदी की बढ़त के साथ 3,154.55 रुपये पर बंद हुआ है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।