Eicher Motors Q3: मुनाफा 62.4% बढ़कर 740.8 करोड़ रुपए रहा, शेयर में आई तेजी

दिसंबर 2022 में खत्म हुई तीसरी तिमाही में Eicher Motors की रेवेन्यू में सालाना आधार पर 29.2 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है और यह 3,721 करोड़ रुपए पर रही है जबकि CNBC-TV18 के पोल में कंपनी की आय 3,714 करोड़ रुपये पर रहने की अनुमान किया गया था

अपडेटेड Feb 14, 2023 पर 4:09 PM
दिसंबर तिमाही कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 62.4 फीसदी बढ़ा है और यह 740.8 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Eicher Motors Q3: देश की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी Eicher Motors ने 31 दिसंबर 2022 को खत्म हुई वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। दिसंबर तिमाही कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 62.4 फीसदी बढ़ा है और यह 740.8 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। हालांकि CNBC-TV18 के पोल में कंपनी के दिसंबर तिमाही में 738 करोड़ रुपये के मुनाफा होने का अनुमान लगाया गया था। वहीं पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी का मुनाफा 456.1 करोड़ रुपये पर रहा था।

    दिसंबर 2022 में खत्म हुई तीसरी तिमाही में Eicher Motors की रेवेन्यू में सालाना आधार पर 29.2 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है और यह 3,721 करोड़ रुपए पर रही है जबकि CNBC-TV18 के पोल में कंपनी की आय 3,714 करोड़ रुपये पर रहने की अनुमान किया गया था। वहीं पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी की आय 2,881 करोड़ रुपए पर रही थी।

    बता दें कि तीसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा अनुमान से बेहतर रहा है। मंगलवार को आयशर मोटर्स लिमिटेड के शेयर दोपहर के सौदों के दौरान एनएसई पर 0.32% बढ़कर 3,263.00 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहे थे।


    सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में कंपनी का EBITDA 47.2 फीसदी की बढ़त के साथ 857.2 करोड़ रुपए पर आ गया है, वहीं CNBC-TV18 के पोल में इसके 887 करोड़ रुपए पर रहने का अनुमान किया गया था। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 582 करोड़ रुपए रहा था।

    इस बीच कंपनी का EBITDA मार्जिन सालाना आधार पर 20.2 फीसदी से बढ़कर 23 फीसदी पर रहा है। जबकि CNBC-TV18 के पोल में इसके23.8 फीसदी पर रहने का अनुमान किया गया था।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।