GAIL Q1 results : जून तिमाही में 51% घटा मुनाफा, 1412 करोड़ रुपये पर आया आंकड़ा

GAIL Q1 results : अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का कंपनी का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट 51.56 फीसदी घटकर 1,412 करोड़ रुपये हो गया है। जबकि पिछले वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी को 2,915,19 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। कंपनी ने BSE फाइलिंग में यह जानकारी दी है।

अपडेटेड Jul 31, 2023 पर 4:19 PM
GAIL (India) ने वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही के नतीजों की घोषणा कर दी है।

GAIL Q1 results : GAIL (India) ने वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही के नतीजों की घोषणा कर दी है। अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट 51.56 फीसदी घटकर 1,412 करोड़ रुपये हो गया है। जबकि पिछले वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी को 2,915,19 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। कंपनी ने BSE फाइलिंग में यह जानकारी दी है। हालांकि, पिछली तिमाही के मुकाबले कंपनी का नेट प्रॉफिट 133.9 फीसदी बढ़ा है। Q4FY23 में GAIL (India) का नेट प्रॉफिट 603.52 करोड़ रुपये था।

14 फीसदी घटा राजस्व

FY24 की पहली तिमाही में ऑपरेशन से होने वाला राजस्व 32227.47 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 37572.14 करोड़ रुपये था। इसमें 14.22 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं, तिमाही आधार पर ऑपरेशन से राजस्व 1.91 प्रतिशत कम हुआ है। Q4FY23 में यह 32,858.20 करोड़ रुपये था।


FY24 की पहली तिमाही में टोटल इनकम 32,495.07 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 37,751.91 करोड़ रुपये थी। इसमें 13.92 फीसदी की गिरावट आई है। तिमाही आधार पर टोटल इनकम 4.07 फीसदी कम रही। Q4FY23 में यह आंकड़ा 33,875.39 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने किया इंटरकनेक्शन एग्रीमेंट

पिछले हफ्ते, गेल इंडिया और इंद्रधनुष गैस ग्रिड लिमिटेड (IGGL) ने IGGL के नॉर्थ ईस्ट गैस ग्रिड (NEGG) को गेल की बरौनी गुवाहाटी पाइपलाइन (BGPL) से जोड़ने के लिए एक इंटरकनेक्शन एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए। इंटरकनेक्शन एग्रीमेंट NEGG को BGPL के साथ तीन स्थानों पर जोड़ने की सुविधा प्रदान करेगा - पश्चिम बंगाल में जलपाईगुड़ी, और असम में बैहाटा और पानीखैती।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।