गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया (GAIL) ने आज 30 सितंबर 2022 को खत्म हुई दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस अवधि में कंपनी के स्टैंडएलोन मुनाफे में सालाना आधार पर 46 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है और यह 1537 करोड रुपये पर रही है जबकि पिछले वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में कंपनी की स्टैंडअलोन मुनाफा 2862.95 करोड़ रुपये पर रहा था। सितंबर तिमाही में कंपनी की आय सालाना आधार पर 78 फीसदी की बढ़त के साथ 38479 करोड़ रुपये पर रही है। तिमाही आधार पर देखें तो कंपनी की आय में 2.4 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। गौरतलब है कि वर्तमान वित्त वर्ष की जून तिमाही में कंपनी की आय 37,572 करोड़ रुपये पर रही थी।
तिमाही दर तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में गेल का एबिटडा 59 फीसदी की गिरावट के साथ 1,765 करोड़ रुपये पर रहा है। जो कि जून तिमाही में 4,348 करोड़ रुपये पर रहा था। तिमाही दर तिमाही आधार में गेल की एबिटडा मार्जिन 11.6 फीसदी से घटकर 4.6 फीसदी पर आ गई है।
कंपनी के नतीजों पर नजर डालें तो दूसरी तिमाही में कंपनी की आय कमोबेस अनुमान के मुताबिक रही है। लेकिन मुनाफा और एबिटडा CNBC-TV18 के पोल से काफी कम रहा है। CNBC-TV18 के पोल में अनुमान लगाया गया था कि सितंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा 1,997 करोड़ रुपये पर रह सकता है जबकि एबिटडा 2,614 करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान लगाया गया था।
कंपनी ने अपने एक बयान मे कहा है कि जारी जियोपॉलिटिकल तनाव के कारण LNG की कार्गो सप्लाई में कंपनी को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। इसका निगेटिव असर दूसरी तिमाही के नतीजों पर देखने को मिला है। बता दें कि कंपनी के नतीजो के बाद आज यह शेयर दबाव में आ गया।
Daily Voice: यूएस फेड 2 चरणों में ब्याज दरों में 0.75% की बढ़त के बाद लेगा विराम
फिलहाल 3.11 बजे के आसपास एनएसई पर यह शेयर करीब 2 रुपये यानी 2.15 फीसदी की गिरावट के साथ 88.60 रुपये पर नजर आ रहा था। आज यह शेयर 91.00 रुपये के स्तर पर खुला था। वहीं कल के कारोबार में 90.55 रुपये पर बंद हुआ था। आज स्टॉक का दिन का लो 88.10 रुपये और दिन का हाई 91.35 रुपये का है। स्टॉक का 52 वीक लो 83.00 रुपये का है जबकि 52 वीक हाई 115.67 रुपये का है। इस स्टॉक में 11,587,097 शेयरों के वॉल्यूम के भारी एक्शन देखने को मिल रहा है। बता दें कि गेल इंडिया एक ऑयल ड्रिलिंग और एक्सप्लोरेशन सेक्टर की सरकारी कंपनी है जिसका मार्केट कैप 58288 करोड़ रुपये है।