GAIL Q3 RESULT: गेल लिमिटेड (GAIL Limited) ने वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही के लिए आज 29 जनवरी को वित्तीय नतीजों का ऐलान कर दिया। तीसरी तिमाही में कंपनी के मुनाफे में बढ़ोत्तरी देखने को मिली। जबकि इसी तिमाही में कंपनी की आय में भी इजाफा नजर आया है। अच्छे नतीजों से उत्साहित होकर कंपनी ने शेयरधारकों के लिए 5.50 रुपये प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड का ऐलान भी किया। कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा दिसंबर तिमाही में बढ़कर 2843 करोड़ रुपये रहा। हालांकि तीसरी तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 2302 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था। वहीं तीसरी तिमाही में कंपनी की कंसोलिडेटेड आय बढ़कर 34254 करोड़ रुपये रही। हालांकि इसी दौरान इसके 35070 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था।
वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही में GAIL का कंसोलिडेटेड मुनाफा तिमाही आधार पर बढ़कर 2843 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछली तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 2405 करोड़ रुपये रहा था।
GAIL की कंसोलिडेटेड आय वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही में तिमाही आधार पर बढ़कर 34254 करोड़ रुपये रही जबकि पिछली तिमाही में कंपनी की कंसोलिडेटेड आय 31823 करोड़ रुपये रही थी।
वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही में GAIL का EBITDA तिमाही आधार पर बढ़कर 3822 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछली तिमाही में कंपनी का EBITDA 3492 करोड़ रुपये रहा था। हालांकि दिसंबर तिमाही में इसके 3,315 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था।
GAIL की EBITDA मार्जिन वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही में तिमाही आधार पर बढ़कर 11.2% रही जबकि पिछली तिमाही में कंपनी की EBITDA मार्जिन 11% रही थी। हालांकि दिसंबर तिमाही में इसके 9.45% रुपये रहने का अनुमान था।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)