GODREJ CONSUMER Q3 RESUL: गोदरेज ग्रुप की एफएमसीजी सेगमेंट की दिग्गज कंपनी गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स (GODREJ CONSUMER PRODUCTS) ने आज वित्तीय वर्ष 2025 के लिए अक्टूबर-दिसंबर तिमाही यानी कि तीसरी तिमाही के अपने वित्तीय नतीजे जारी कर दिये हैं। कंपनी का मुनाफा अनुमान से कम रहा। यहां तक कि सालाना आधार पर भी कंपनी के मुनाफे में गिरावट देखने को मिली। आंकड़ों के लिहाज से तीसरी तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 498 करोड़ रुपये रहा जबकि इसके 529 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था। मुनाफा अनुमान से कम रहने के बावजूद कंपनी ने 5 रुपये/शेयर अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है।
