अगर आप CNG SUV खरीदने की सोच रहे हैं, लेकिन पावर और फीचर्स से समझौता नहीं करना चाहते, तो Mahindra की नई पेशकश आपके लिए दिलचस्प हो सकती है। कंपनी ने XUV 3XO का CNG वर्जन लॉन्च कर दिया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹9.99 लाख से शुरू होती है। इसमें बूट स्पेस के अंदर दो CNG सिलेंडर दिए गए हैं और कंपनी का दावा है कि यह 1 किलोग्राम CNG में 24.70 किलोमीटर तक चल सकती है।
