Get App

Zee Entertainment: मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन में शेयर 7% चढ़ा; शेयर बायबैक और डिविडेंड की आस में जमकर खरीद

Zee Entertainment Share Price: 12 नवंबर की मीटिंग में बोर्ड कंपनी और शेयरहोल्डर्स के हित में कई उपायों पर विचार कर सकता है। इनमें शेयर बाय-बैक, अंतरिम डिविडेंड का प्रस्ताव या किसी दूसरे उपाय पर विचार किया जाना शामिल है

Ritika Singhअपडेटेड Nov 08, 2026 पर 4:58 PM
Zee Entertainment: मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन में शेयर 7% चढ़ा; शेयर बायबैक और डिविडेंड की आस में जमकर खरीद
दिन में ZEEL के शेयर में 11 प्रतिशत तक का उछाल दिखा।

8 नवंबर को दिवाली पर मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन के दौरान जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ZEEL) के शेयरों में 7.6 प्रतिशत की बढ़त दिखी। BSE पर शेयर 68.80 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजारों को बताया था कि उसका बोर्ड 12 नवंबर 2026 को एक मीटिंग करने वाला है। इस मीटिंग में कंपनी के शेयरों की कीमत में हाल ही में आई गिरावट को लेकर निवेशकों द्वारा व्यक्त किए गए विचारों और चिंताओं पर डिस्कशन होगा। साथ ही निवेशकों का भरोसा मजबूत करने और शेयरधारकों के लिए लॉन्ग टर्म वैल्यू बढ़ाने के लिए उचित उपायों पर विचार किया जाएगा।

कंपनी का यह भी कहना है कि 12 नवंबर की मीटिंग में उसका बोर्ड कंपनी और उसके शेयरहोल्डर्स के हित में कई उपायों पर भी ​विचार कर सकता है। इनमें शेयर बाय-बैक, अंतरिम डिविडेंड का प्रस्ताव या किसी दूसरे उपाय पर विचार किया जाना शामिल है। इस अपडेट के सामने आने के बाद रविवार को एक घंटे के विशेष सत्र में ZEEL के शेयर में खरीद बढ़ी। दिन में शेयर में 11 प्रतिशत तक का उछाल दिखा।

ZEEL का शेयर 2 सप्ताह में 15 प्रतिशत गिरा

जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज का मार्केट कैप 6600 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये है। शेयर 3 महीनों में 27 प्रतिशत कमजोर हुआ है। 2 साल में 44 प्रतिशत और 3 साल में 73 प्रतिशत टूटा है। तिमाही नतीजों के बाद ब्रोकरेज फर्म प्रभुदास लीलाधर ने शेयर के लिए 'बाय' रेटिंग और 101 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस दिया है। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 118.40 रुपये और एडजस्टेड लो 60.63 रुपये है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें