Godrej Industries Q2 Result : सितंबर तिमाही में 44% घटा मुनाफा, रेवेन्यू में 2% की गिरावट

ऑपरेशन से गोदरेज इंडस्ट्रीज का रेवेन्यू 3,937.61 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की इसी तिमाही के 4,021.04 करोड़ रुपये के मुकाबले 2.07 फीसदी कम है। गोदरेज इंडस्ट्रीज ग्रुप की होल्डिंग कंपनी है। इसके बिजनेस में कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, रियल एस्टेट, केमिकल, एग्रीकल्चर और फाइनेंस सहित अन्य शामिल हैं

अपडेटेड Nov 08, 2023 पर 5:01 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
गोदरेज इंडस्ट्रीज (Godrej Industries) ने मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजों की घोषणा कर दी है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    गोदरेज इंडस्ट्रीज (Godrej Industries) ने मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजों की घोषणा कर दी है। जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 44.10 फीसदी घटकर 87.30 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी को 156.18 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। बेस क्वार्टर में 59 करोड़ रुपये का वन-टाइम टैक्स क्रेडिट था। इस बीच कंपनी के शेयरों में एक फीसदी की तेजी देखी गई और यह 664.60 रुपये के भाव पर बंद हुआ है।

    कैसे रहे तिमाही नतीजे

    ऑपरेशन से गोदरेज इंडस्ट्रीज का रेवेन्यू 3,937.61 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की इसी तिमाही के 4,021.04 करोड़ रुपये के मुकाबले 2.07 फीसदी कम है। गोदरेज इंडस्ट्रीज ग्रुप की होल्डिंग कंपनी है। इसके बिजनेस में कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, रियल एस्टेट, केमिकल, एग्रीकल्चर और फाइनेंस सहित अन्य शामिल हैं।


    कंपनी ने कमाई के बाद प्रेजेंटेशन में कहा कि उसकी कंसोलिडेटेड सेल्स भारतीय रुपये के संदर्भ में 6 फीसदी बढ़ी है, जिसमें सालाना 10 फीसदी की वॉल्यूम ग्रोथ और 16 फीसदी कॉन्सटेंट करेंसी की ग्रोथ हुई है। कंसोलिडेटेड EBITDA में सालाना 30 फीसदी की वृद्धि हुई।

    रियल एस्टेट बिजनेस में सबसे अधिक तिमाही बिक्री

    इंडस्ट्री की प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण इसका केमिकल बिजनेस नकारात्मक रूप से प्रभावित हुआ। इस बीच, इसके रियल एस्टेट बिजनेस में अब तक की सबसे अधिक तिमाही बिक्री देखी गई, जिसमें कुल बुकिंग मूल्य 5,034 करोड़ रुपये और तिमाही के दौरान 5.24 मिलियन वर्ग फुट क्षेत्र बेचा गया।

    बिजनेस ने 725 करोड़ रुपये के अनुमानित बुकिंग वैल्यू के साथ नागपुर में एक नई प्लॉटेड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट भी जोड़ी। कंपनी ने Q2 FY24 में दो बाजारों में 1.55 मिलियन वर्ग फुट की डिलीवरी की। अपनी सब्सिडियरी कंपनी गोदरेज एग्रोवेट के माध्यम से इसके एग्रीकल्चर बिजनेस में मुनाफा बढ़कर 105 करोड़ रुपये हो गया।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।