Godrej Q3 Result: गोदरेज इंडस्ट्रीज ने आज यानी 13 फरवरी को 31 दिसंबर 2022 को खत्म हुई वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। दिसंबर तिमाही में कंपनी को 314.6 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है । वहीं पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी का मुनाफा 144.4 करोड़ रुपए पर रहा था।
दिसंबर 2022 में खत्म हुई तीसरी तिमाही में Godrej की रेवेन्यू में सालाना आधार पर 9.1 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है और यह 3,842.6 करोड़ रुपए पर रही है । वहीं पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी की आय 3,514.6 करोड़ रुपए पर रही थी।
सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में कंपनी का EBITDA 53.9 फीसदी की बढ़त के साथ 373.2 करोड़ रुपए पर आ गया है। वहीं पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 242.5 करोड़ रुपए रहा था। इस बीच कंपनी का EBITDA मार्जिन सालाना आधार पर 6.9 फीसदी से बढ़कर 9.7 फीसदी पर रहा है।
कंपनी ने एक्सचेज को दी गई फाइलिंग में बताया है कि कंपनी की डेयरी आय सालाना आधार 288 करोड़ रुपये से बढ़कर 348 करोड़ रुपये पर रही है। कंपनी की एनिमल फीड आय 1,110 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,272 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। जबकि केमिकल बिजनेस आय 886 करोड़ रुपये से बढ़कर 1098 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है।
नतीजों के बाद शेयरों में दबाव देखने को मिला है। फिलहाल 3.27 बजे के आसपास Godrej का शेयर एनएसई पर 1.75 रुपये यानी 0.41 फीसदी की गिरावट के बाद 425 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।