Groww's Q4 Results: शुद्ध मुनाफा 122% बढ़कर ₹686 करोड़ रहा, रेवेन्यू भी 81% उछला

Groww's Q4 Results: स्टॉक ब्रोकिंग प्लेटफॉर्म 'ग्रो (Groww)' की पैरेंट कंपनी बिलियनब्रेन गैरेज वेंचर्स ने सोमवार 20 अप्रैल को वित्त वर्ष 2026 की मार्च तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी ने बताया कि मार्च तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा पिछले साल से 122% बढ़कर 686 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। यह पिछले साल इसी तिमाही में 309 करोड़ रुपये था

अपडेटेड Apr 20, 2026 पर 2:52 PM
Story continues below Advertisement
Groww's Q4 Results: कंपनी का प्रॉफिट मार्जिन सालाना आधार पर 8.3% बढ़कर 44.7% हो गया

Groww's Q4 Results: स्टॉक ब्रोकिंग प्लेटफॉर्म 'ग्रो (Groww)' की पैरेंट कंपनी बिलियनब्रेन गैरेज वेंचर्स ने सोमवार 20 अप्रैल को वित्त वर्ष 2026 की मार्च तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी ने बताया कि मार्च तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा पिछले साल से 122% बढ़कर 686 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। यह पिछले साल इसी तिमाही में 309 करोड़ रुपये था।

कंपनी का रेवेन्यू भी मार्च तिमाही में सालाना आधार पर 81% बढ़कर 1,536 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 850 करोड़ रुपये रहा था। यह बढ़त ऐसे समय आई है जब पूरे ब्रोकिंग सेक्टर में कुछ सुस्ती देखने को मिल रही है।

यूजर बेस और एसेट्स में मजबूत ग्रोथ

Groww ने अपने यूजर बेस और मार्केट शेयर में भी बढ़त जारी रखी। कंपनी के यूजर्स की संख्या सालाना आधार पर 20% बढ़कर 2.1 करोड़ से अधिक हो गई। इसके साथ ही कुल कस्टमर एसेट्स 35% बढ़कर 3 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। हालांकि तिमाही आधार पर इसमें हल्की गिरावट देखी गई।


कंपनी के मुताबिक, ऑपरेटिंग लीवरेज का फायदा सभी खर्चों पर दिखाई दिया, जिससे प्रॉफिट मार्जिन सालाना आधार पर 8.3% बढ़कर 44.7% हो गया। कंपनी ने अपने शेयरहोल्डर लेटर में कहा कि जैसे-जैसे रेवेन्यू तेजी से बढ़ता है और लागत स्थिर रहती है, मार्जिन में आगे भी सुधार की संभावना बनी रहती है।

राइवल कंपनी का भी मजबूत प्रदर्शन

ग्रो की राइवल कंपनी एंजल वन (Angle One) का भी मार्च तिमाही में प्रदर्शन शानदार रहा था। कंपनी की नेट सेल्स 40% बढ़कर 1,444 करोड़ रुपये हो गई। वहीं इसका शुद्ध मुनाफा लगभग दोगुना होकर मार्च 2026 में 351 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो पिछले साल मार्च 2025 में 180 करोड़ रुपये था।

शेयर का प्रदर्शन

Groww के शेयर भी बाजार में मजबूत बने हुए हैं और 20 अप्रैल की दोपहर तक यह अपने ऑल-टाइम हाई के करीब 198 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे। कंपनी ने पिछले साल 12 नवंबर को शेयर बाजार में अच्छी शुरुआत की थी। इसका आईपीओ 114 रुपये प्रति शेयर के भाव पर आया था और लिस्टिंग के समय यह 14% प्रीमियम के साथ बीएसई पर लिस्ट हुआ था।

नए बिजनेस सेगमेंट्स में तेजी

कंपनी ने अपने बिजनेस को डाइवर्सिफाई करने पर जोर दिया है। ग्रो की मार्जिन ट्रेडिंग फैसिलिटी (MTF) लगभग 4.5 गुना बढ़कर 2,800 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। वहीं म्यूचुअल फंड प्लेटफॉर्म पर नए SIP की संख्या सालाना आधार पर 61.5% और तिमाही आधार पर 10% बढ़ी है।

इसके साथ ही Groww अब फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) ट्रेडिंग पर अपनी निर्भरता कम कर रहा है, जो अभी भी इसके कुल रेवेन्यू का लगभग आधा हिस्सा है।

कंपनी के नए बिजनेस और प्रोडक्ट्स भी अब अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। कमोडिटी ट्रेडिंग, सिक्योरिटीज के बदले लोन और हाल ही में खरीदी गई वेल्थ-टेक स्टार्टअप Fisdom जैसे नए वर्टिकल्स से पिछले दो तिमाहियों में रेवेन्यू ग्रोथ में अच्छी हिस्सेदारी देखने को मिली है।

कंपनी ने अपने शेयरहोल्डर्स को लिखे लेटर में कहा कि पिछले तिमाही में बाजार के कमजोर प्रदर्शन के बावजूद उसने नए यूजर्स जोड़ना जारी रखा। कंपनी का फोकस लगातार टेक्नोलॉजी और बेहतर यूजर एक्सपीरियंस पर रहा है, जिससे यूजर्स प्लेटफॉर्म पर बने रहे और ग्राहक छोड़ने की दर कम रही है।

यह भी पढ़ें- Share Market Rise: इन 4 कारणों से अचानक दौड़ा शेयर बाजार, सेंसेक्स दिन के निचले स्तर से 650 अंक उछला

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।