Happiest Minds Q4 Result : मार्च तिमाही में 25% बढ़ा राजस्व, शेयरहोल्डर्स को डिविडेंड का तोहफा

पूरे FY23 में कंपनी का ऑपरेशन से होने वाला राजस्व 30.7 फीसदी बढ़कर 1429.29 करोड़ रुपये हो गया। जबकि FY22 में यह आंकड़ा 1093.65 करोड़ रुपये था। कंपनी का EBITDA FY22 में 294.77 करोड़ रुपये से 28.9 फीसदी बढ़करर 379.97 करोड़ हो गया

अपडेटेड May 08, 2023 पर 6:47 PM
Happiest Minds Technologies ने वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही के नतीजों का ऐलान किया है।

आईटी सेक्टर की मिड-कैप कंपनी हैप्पिएस्ट माइंड्स टेक्नोलॉजीज (Happiest Minds Technologies) ने वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही के नतीजों का ऐलान किया है। कंपनी के मार्च तिमाही के नतीजे शानदार रहे हैं। हैप्पिएस्ट माइंड्स टेक्नोलॉजीज ने तिमाही के दौरान 57.66 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया है, जो कि एक साल पहले की तिमाही के दौरान दर्ज किए गए 52.11 करोड़ से 10.7 फीसदी अधिक है। हालांकि, कंपनी के शेयरों में आज सोमवार को 2.70 फीसदी की गिरावट देखी गई और यह NSE पर 847.95 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। कंपनी का मार्केट कैप 12,567.11 करोड़ रुपये है।

कैसे रहे तिमाही नतीजे

मार्च 2023 को समाप्त तिमाही में कंपनी का ऑपरेशन से होने वाला राजस्व सालाना आधार पर 25.80 फीसदी बढ़कर 377.98 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। पिछले साल की समान तिमाही में यह आंकड़ा 300.57 करोड़ रुपये था। Q4FY23 में कंपनी का EBITDA सालाना आधार पर 23.3 फीसदी बढ़कर 100.62 करोड़ पर रहा, जो Q4FY22 में 81.58 करोड़ रुपये था।


पूरे FY23 में कैसा रहा प्रदर्शन

पूरे FY23 में कंपनी का ऑपरेशन से होने वाला राजस्व 30.7 फीसदी बढ़कर 1429.29 करोड़ रुपये हो गया। जबकि FY22 में यह आंकड़ा 1093.65 करोड़ रुपये था। कंपनी का EBITDA FY22 में 294.77 करोड़ रुपये से 28.9 फीसदी बढ़करर 379.97 करोड़ हो गया। हैप्पिएस्ट माइंड्स टेक्नोलॉजीज ने कहा कि उसका नेट प्रॉफिट FY22 में 181.2 करोड़ रुपये से 27.5 फीसदी बढ़कर FY23 में 230.99 करोड़ रुपये रहा।

डिविडेंड देगी कंपनी

कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने अपने शेयरहोल्डर्स के लिए डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी ने कहा कि बोर्ड ने 31 मार्च 2023 को समाप्त वित्तीय वर्ष के लिए प्रत्येक 2 रुपये के इक्विटी शेयर पर 3.40 रुपये के फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।