HCL Tech Q2 Results : मुनाफा 9.92% बढ़कर 3,833 करोड़ रुपये रहा, प्रति शेयर 12 रुपये के डिविडेंड का ऐलान

HCL Tech Q2 Results :30 सितंबर 2023 को खत्म हुई वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही में HCL Tech की आय तिमाही दर तिमाही आधार पर 26296 करोड़ रुपए से बढ़कर 26672 करोड़ रुपए पर रही है। इसमें तिमाही आधार पर 8 फीसदी का इजाफा हुआ है। जबकि जानकारों का अनुमान था की दूसरी तिमाही में कंपनी की आय 26821 करोड़ रुपए पर रह सकती है

अपडेटेड Oct 12, 2023 पर 7:08 PM
Story continues below Advertisement
HCL Tech Q2 Results: 30 सितंबर 2023 को खत्म हुई वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही में HCL Tech की आय तिमाही दर तिमाही आधार पर 26296 करोड़ रुपए से बढ़कर 26672 करोड़ रुपए पर रही है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    HCL Tech Q2 Results  : दिग्गज आईटी कंपनी एचसीएल टेक (HCL Tech) ने 30 सितंबर 2023 को खत्म हुई वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही में नतीजे जारी कर दिए हैं। इस अवधि में कंपनी के नतीजे अनुमान के मुताबिक ही रहे हैं। सितंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा 9.92 फीसदी बढ़कर 3,833 रुपए पर रहा है। हालांकि इसके 3,750 करोड़ रुपए पर रहने का अनुमान किया गया था। बता दें कि इसी वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी का कंसोलीडेटेड मुनाफा 3,534 करोड़ रुपए पर रहा है।

    HCL Tech की आय 8 फीसदी बढ़ी

    30 सितंबर 2023 को खत्म हुई वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही में HCL Tech की आय तिमाही दर तिमाही आधार पर 26,296 करोड़ रुपए से बढ़कर 26,672 करोड़ रुपए पर रही है। इसमें तिमाही आधार पर 8 फीसदी का इजाफा हुआ है। जबकि जानकारों का अनुमान था की दूसरी तिमाही में कंपनी की आय 26821 करोड़ रुपए पर रह सकती है।


    10 रुपए प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड का भी ऐलान

    30 सितंबर 2023 को खत्म हुई तिमाही में HCL Tech का एबिट (EBIT) तिमाही आधार पर 4438 करोड़ रुपए से बढ़कर 4919 करोड़ रुपए पर रहा है। हालांकि इसके 4707 करोड़ रुपए पर रहने का अनुमान किया गया था। तिमाही दर तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में कंपनी की EBIT मार्जिन 16.9 फीसदी से बढ़कर 18.4 फीसदी पर रहा है। हालांकि इसके 17.5 फीसदी पर रहने का अनुमान किया गया था। कंपनी के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 10 रुपए प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड का भी एलान किया है।

    कैसी रही स्टॉक की चाल

    HCL Tech के शेयर आज एसएसई पर 21.85 रुपए यानी 1.75 फीसदी गिर कर 1223.75 रुपए पर बंद हुए हैं। स्टॉक का आज का लो 1215.15 रुपए और आज का हाई 1248.55 रुपए है। स्टॉक का 52 वीक हाई 1311.30 रुपए और  52 वीक लो 936.00 रुपे है। आज इसका ट्रेडिंग वॉल्यूम 3,921,609 शेयर रहा। कंपनी का मार्केट कैप 332084 करोड़ रुपए है।

    Infosys Q2 Results: मुनाफा 3% बढ़कर 6,212 करोड़ रहा, रेवेन्यू भी 7% उछला, FY24 के रेवेन्यू अनुमान में कटौती

    स्टॉक ने पिछले 1 हफ्ते में 0.95 फीसदी का निगेटिव रिटर्न दिया है। इसी तरह पिछले 1 महीने में HCL Tech ने 4.57 फीसदी का निगेटिव रिटर्न दिया है। जबकि पिछले 3 महीने में स्टॉक में 10 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है। इस साल अब तक इस स्टॉक ने 17.75 फीसदी रिटर्न दिया है। जबकि पिछले 1 साल में स्टॉक 28.55 फीसदी भागा। वहीं, पिछले 3 साल में स्टॉक ने 41.34 फीसदी रिटर्न दिया है।

    MoneyControl News

    MoneyControl News

    First Published: Oct 12, 2023 6:14 PM

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।