Get App

HDFC AMC का मुनाफा पहली तिमाही में 9% घटकर ₹314.2 करोड़ पर आया, रेवेन्यू 2.9% बढ़ा

HDFC AMC Q1 Result: एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी का मुनाफा अप्रैल-जून तिमाही में 9% घटकर 314.19 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 345.45 करोड़ रुपये था

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 22, 2022 पर 4:53 PM
HDFC AMC का मुनाफा पहली तिमाही में 9% घटकर ₹314.2 करोड़ पर आया, रेवेन्यू 2.9% बढ़ा
HDFC AMC के शेयर शुक्रवार को NSE पर 1.46% फीसदी गिरकर 1,896.90 रुपये पर बंद हुए

एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी (HDFC AMC) ने शुक्रवार 22 जुलाई को मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही के नतीजे घोषित किए। कंपनी ने बताया कि अप्रैल-जून तिमाही में उसका मुनाफा (PAT) सालाना आधार पर 9 फीसदी घटकर 314.19 करोड़ रुपये रहा। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 345.45 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी का रेवेन्यू पहली तिमाही में 2.9 फीसदी बढ़कर 521.58 करोड़ रुपये रहा।

HDFC AMC की दूसरे स्रोतों से होने वाली आय जून तिमाही में 11.32 करोड़ रुपये, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में हुई आय से 89 फीसदी कम है। हालांकि इसके साथ कंपनी की टैक्स लागत भी जून तिमाही में 41.3 फीसदी घटकर 70.8 करोड़ रुपये रही।

जून तिमाही के दौरान कंपनी ने वित्त वर्ष 2022 के लिए 5 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर 42 रुपये प्रति शेयर के अंतिम डिविडेंट का भुगतान किया। डिविडेंड राशि को कंपनी की 29 जून को हुई सालाना जनरल मीटिंग (AGM) में शेयरहोल्डरों ने मंजूरी दी थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें