HDFC AMC Q3 Result: HDFC एसेट मैनेजमेंट कंपनी ने वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। दिसंबर तिमाही में कंपनी के स्टैंडअलोन प्रॉफिट में 2.7 फीसदी का इजाफा हुआ है और यह 369.4 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। प्रॉफिट में यह बढ़ोतरी कंपनी के अन्य आय में वृद्धि के चलते हुई है। पिछले साल की इसी अवधि में कंपनी का मुनाफा 359.75 करोड़ रुपये था। Q3FY23 में स्टैंडअलोन आधार पर ऑपरेशन से होने वाला रेवेन्यू 559.56 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की तुलना में 1.8 प्रतिशत अधिक है। कंपनी ने आज 24 जनवरी को एक्सचेंजों को अपनी फाइलिंग में यह जानकारी दी।
दिसंबर तिमाही में कंपनी की अन्य आय 103.37 करोड़ रुपये रही जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 20 प्रतिशत अधिक है। हमने मार्च 2022 को समाप्त वर्ष के लिए 42 रुपये प्रति इक्विटी शेयर (प्रत्येक 5 रुपये के फेस वैल्यू पर) के फाइनल डिविडेंड का भुगतान किया है। इसे 29 जून 2022 को आयोजित एनुअल जरनल मीटिंग में इसके शेयरधारकों द्वारा अप्रुव किया गया था।" एचडीएफसी एएमसी ने दिसंबर वित्त वर्ष 2023 को समाप्त तिमाही में 131.32 करोड़ रुपये के टैक्स खर्च का भुगतान किया है। यह पिछले साल की समान तिमाही में 125.40 करोड़ रुपये था।
आज HDFC AMC के शेयरों में करेक्शन देखने को मिला है। आज यह शेयर 1.53% की गिरावट के साथ 1,970.20 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुआ है। पिछले एक महीने में इस स्टॉक में लगभग 8 फीसदी की गिरावट आई है।