HDFC Bank Q1 Results: देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक HDFC Bank ने जून तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। बैंक का नेट प्रॉफिट साल-दर-साल आधार पर 19% बढ़कर जून तिमाही में 9196 करोड़ रुपए रहा है। अप्रैल-जून में बैंक ने 2984.1 करोड़ रुपए टैक्स पर खर्च किए हैं। एक साल पहले इसी तिमाही में बैंक का नेट प्रॉफिट 7,729.64 करोड़ रुपए था।
HDFC Bank का नेट इंटरेस्ट इनकम 30 जून 2022 को खत्म तिमाही में 14.5% बढ़कर 19,481.4 करोड़ रुपए रहा। पिछले साल की जून तिमाही में बैंक को ब्याज से होने वाली आमदनी 17,009 करोड़ रुपए थी।
बैंक की नेट इनकम ग्रोथ को लोन पोर्टफोलियो की ग्रोथ से सपोर्ट मिला है। जून तिमाही में लोन ग्रोथ 22.5%, डिपॉजिट ग्रोथ 19.2% रही है। जबकि कुल बैलेंस शीट की ग्रोथ 20.3% रही।
HDFC Bank का नेट रेवेन्यू जून तिमाही में 19.8% बढ़कर 27,181.4 करोड़ रुपए रहा। इसमें ट्रेडिंग और मार्केट-टू-मार्केट लॉस शामिल नहीं है। पिछले साल की इसी तिमाही में यह 22,696.5 करोड़ रुपए रहा।
बैंक का टोटल नेट रेवेन्यू जून तिमाही में 25,869.5 करोड़ रुपए रहा है। टोटल नेट रेवेन्यू में इंटरेस्ट इनकम और अन्य इनकम भी शामिल है।