HDFC Bank Q2 Results : प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े बैंक HDFC Bank ने मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉर्प (HDFC) के साथ विलय के बाद पहली तिमाही रिपोर्ट में HDFC Bank ने 15,976.11 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया है। सीएनबीसी-टीवी18 के 14,616.5 करोड़ रुपये के अनुमान की तुलना में HDFC Bank ने जुलाई-सितंबर तिमाही में बेहतर नतीजे पेश किए हैं। कंपनी ने मार्केट बंद होने के बाद नतीजे जारी किए हैं। आज यह स्टॉक 0.24 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 1532 रुपये के भाव पर बंद हुआ है।
